एक्सप्लोरर

'ये हादसा नहीं, हत्या है...', UPSC के 3 छात्रों की मौत पर BJP और स्वाति मालिवाल ने दिल्ली सरकार को घेरा

Delhi Coaching Incident:ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई है. इस हादसे को लेकर BJP और स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है.

Delhi Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार (27 जुलाई) को  राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई है. इसको हादसे की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. मृत लोगों की पहचान हो गई है और उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. 

इस हादसे को लेकर बीजेपी और स्वाति मालीवाल ने आप पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजधानी में तीन छात्रों की बेसमेंट डूबने से हुई मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

स्वाति मालीवाल ने साधा निशाना 

इस हादसे को लेकर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'राजधानी में तीन छात्रों की बेसमेंट डूबने से हुई मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? बता रहे है स्टूडेंट दस दिन से बारे बार ड्रेन साफ करने की डिमांड कर रहे थे, पर कोई कार्यवाही नहीं की गई. अवैध बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं, एक्स्ट्रा फ्लोर कैसे डल जाते हैं, कैसे हो सकता है कि बिना पैसे खाये सड़क-नालियों के ऊपर कब्जे हो जाते हैं. स्पष्ट है कि कोई सेफ्टी रूल्स को पालन करने की जरूरत नहीं, पैसा दो, काम हो जाता है. बस हर दिन AC रूम में बैठके “इम्पोर्टेन्ट प्रेस कांफ्रेंस” करते रहो. ग्राउंड पर कोई काम करने को तैयार नहीं है. कुछ दिन पहले पटेल नगर में करंट लगने से हुई मौत से भी कुछ नहीं सीखा?'

बीजेपी भी साधा निशाना 

इस हादसे को लेकर अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'राजेंद्र नगर में दुर्भाग्यपूर्ण मौतों को टाला जा सकता था, अगर आप नियंत्रित एमसीडी ने नालों की सफाई की होती, जो मानसून से पहले एक अनिवार्य अभ्यास है. यह शासन की भारी विफलता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, " वहां जो हुआ है वह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है. बेसमेंट में लाइब्रेरी कैसे चल रही थी? पहले जो जांच बिठाई गई थी उसका क्या हुआ? ये छात्र देश का भविष्य हैं. काफी घंटे हो गए हैं इस घटना को लेकिन दिल्ली के मंत्रियों में वहां (घटना स्थल पर) जाने की हिम्मत नहीं हो रही है. इस पूरे घटना में आप लोग (दिल्ली सरकार) शामिल हैं. लोग लगातार नाले की सफाई कराने को कह रहे थे, आप क्या कर रहे थे? AAP सरकार ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है. उनकी (छात्रों की) क्या गलती है, जो पूरे देश से पढ़ने के लिए दिल्ली आते हैं? आप लोगों को शर्म आनी चाहिए."

छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन 

कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मृत्यु पर छात्रों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों से एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, "तीन लोगों की मौत हुई है. हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे? हम आपको आश्वासन देते हैं कि कानूनी तौर पर जो भी संभव होगा हम करेंगे. जांच जारी है."

मृतकों की हुई पहचान

मृत लोगों की पहचान हो गई है. उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. मृतकों की उम्र 25 से 28 साल के बीच थी. मृतकों के नाम तानिया सोनी (25), श्रेया यादव (25), नेविन डालविन (28) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ये वही छात्र थे जिनका प्रीलिम्स का पेपर पास हो गया था और वो मेंस की तैयारी कर रहे थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget