एक्सप्लोरर

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- केंद्र को लड़ने के बजाय राज्यों के साथ मिलकर करना चाहिए काम

रविशंकर प्रसाद ने कहा- अरविंद केजरीवाल हर घर अन्न की बात कर रहे हैं. ऑक्सीजन तो वह पहुंचा नहीं सके, मोहल्ला क्लीनिक से दवा तो पहुंचा नहीं सके. हर घर अन्न भी एक जुमला है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों से लड़ने और उन्हें कोसने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए. केजरीवाल ने ट्विटर पर उस मीडिया रिपोर्ट को टैग किया है जिसके मुताबिक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल सरकार को लोगों तक राशन और ऑक्सीजन पहुंचाने में कथित तौर पर नाकाम रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

केजरीवाल बोले- टीम इंडिया की तरह करेंगे काम

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा जब 130 करोड़ जनता, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह काम करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज लोग केंद्र में ऐसा नेतृत्व देखना चाहते हैं जो, पूरा दिन राज्य सरकारों को गाली देने और उनसे लड़ने की बजाय, सबको साथ लेकर चले. देश तब आगे बढ़ेगा जब 130 करोड़ लोग, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर टीम इंडिया बनकर काम करेंगे. इतना गाली गलौज अच्छा नहीं.’’

रविशंकर बोले- ‘घर-घर राशन योजना जुमला

इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्रस्तावित घर-घर राशन पहुंचाने की योजना में ईमानदारी और प्रामाणिकता का अभाव है क्योंकि राजधानी में आधार कार्ड प्रमाणीकरण की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ई-पीओएस) कम्प्यूटरीकृत प्रणाली लागू है जबकि छोटे से छोटे राज्यों में भी दोनों व्यवस्था लागू हैं.

प्रसाद ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी हर घर अन्न की बात कर रहे हैं. ऑक्सीजन तो वह पहुंचा नहीं सके, मोहल्ला क्लीनिक से दवा तो पहुंचा नहीं सके. हर घर अन्न भी एक जुमला है. दिल्ली सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है.’’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की इतनी ही रूचि है तो वह अपनी अलग योजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को क्यों नहीं भेजती है जबकि भारत सरकार की ओर से इस सिलसिले में राज्य सरकार को कई पत्र भी लिखे गए. उन्होंने कहा, ‘‘हम सस्ते में अनाज आपको देने की कोशिश करेंगे.’’

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर घर-घर राशन योजना की राह में रोड़े अटकाने का लगातार आरोप लगा रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा कि घर घर राशन पहुंचाने की योजना में केंद्र जिस तरह का बदलाव चाहता है वह उसे करने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: मुकुल रॉय को पद दिए जाने के सवाल पर जानें क्या बोलीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget