एक्सप्लोरर

मुकुल रॉय को पद दिए जाने के सवाल पर जानें क्या बोलीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

टीएमसी में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय ने कहा- मैं बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आया हूं. अभी बंगाल में जो स्थिति है उस स्थिति में बीजेपी में कोई नहीं रहेगा. बंगाल अपनी जगह पर लौटेगा.

मुकुल रॉय बीजेपी का दामन छोड़ते हुए शुक्रवार को अपने बेटे शुभ्रांशु रॉय के साथ तृणमूल कांग्रस में शामिल हो गए. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है. उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी भवन में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया. इस मौके पर बंगाल की सीएम ने कहा कि मुकुल हमारे परिवार के सदस्य हैं और उनका यह घर वापसी है.

ममता बोली- मुकुल रॉय ने कभी खिलाफ नहीं बोला

ममता बनर्जी ने कहा कि मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव से पहले एक भी शब्द हमारी पार्टी के खिलाफ नहीं बोला है. उन्होंने कहा कि हम मुकुल रॉय का स्वागत करते हैं. वह पार्टी के अंदर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. ममता ने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है. बीजेपी जमींदार की पार्टी है. ओल्ड हमेशा गोल्ड होता है. ममता बनर्जी ने यहां तक आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी में मुकुल रॉय को धमकाया गया, इसकी वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ा है.

मुकुल रॉय बोले- बीजेपी में कोई नहीं रहेगा

इधर, टीएमसी में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय ने कहा- मैं बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आया हूं. अभी बंगाल में जो स्थिति है उस स्थिति में बीजेपी में कोई नहीं रहेगा. बंगाल अपनी जगह पर लौटेगा. मुकुल ने आगे कहा कि दोबारा टीएमसी में वापसी करते हुए अच्छा महसूस कर रहा हूं. अब देखते हैं कि और कितने बीजेपी नेता फिर से टीएमसी ज्वाइन करते हैं.

गौरतलब है कि मुकुल रॉय ने 2017 के नवंबर में बीजेपी को ज्वाइन किया था. जिस वक्त वह भगवा पार्टी में आए उस समय टीएमसी में नंबर 2 पॉजिशन पर थे और संस्थापक सदस्यों में से एक थे. हालांकि, बीजेपी में आने के बाद उन्होंने इसका बंगाल में दायरा काफी बढ़ाया था. लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को बंगाल में मिली शानदार सफलता के पीछे भी मुकुल रॉय को ही श्रेय दिया जाता है. लेकिन, पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षाओं की वजह से वह बीजेपी से नाराज चल रहे थे. 

ये भी पढ़ें:  Mukul Roy Joins TMC: मुकुल रॉय सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए, कहा- घर में आकर अच्छा लग रहा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget