एक्सप्लोरर

Delhi Violence: हिंसा प्रभावितों के लिए अलग-अलग मुआवजे का केजरीवाल ने किया एलान, प्राइवेट अस्पतालों में घायलों का होगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में कर्फ्यू लगा है वहां खाना पहुंचाने का काम सरकार ने शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय नेताओं और एनजीओ की मदद ली जा रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा में घायल हुए जिन लोगों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसका खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया. इसके साथ ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के 'फरिश्ते' स्कीम के तहत घायल लोग किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में अपना इलाज करा सकते हैं. आज शाम तक आदेश जारी हो जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में हुए नुकसान के लिए अलग-अलग मुआवजे का एलान किया. उन्होंने जानकारी दी कि एक एप भी डेवलप किया जा रहा है, जो एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा. इसके जरिए लोग अपना क्लेम कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें बुलाकर सारे कागजात भरवा लिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें दिल्ली सरकार दो लाख रुपये देगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आगजनी, हिंसा के दौरान जले कागजात फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए स्पेशल कैंप लगाएगी. उन्होंने कहा कि राहत के लिए कई सारे कदम उठाने के फैसले लिए गए हैं. जिन इलाकों में कर्फ्यू लगा है, वहां लोगों को दिक्कत हो रही है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने उन्हें खाना पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है. इसमें एनजीओ की मदद ली जा रही है. लोकल नेताओं की भी मदद ली जा रही है. दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया.

दिल्ली सरकार का एलान

जिनकी मौत हो गई, उनके परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा गंभीर रूप में घायल होने वालों को दो लाख रुपये का मुआवजा जो इसमें दिव्यांग हो गए उन्हें पांच लाख रुपये का मुआवजा मामूली रूप से घायलों को 20 हजार रुपये का मुआवजा अगर कोई अनाथ हुआ है तो 3 लाख रुपये का मुआवजा जानवरों के नुकसान पर प्रति जानवर पांच हजार का मुआवजा रिक्शा को हुए नुकसान पर 25 हजार रुपये का मुआवजा ई-रिक्शा के केस में 50 हजार रुपये का मुआवजा पूरी तरह से जले हुए घर के लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा अगर कोई किरायदार था तो एक लाख रुपये और चार लाख रुपये मकान मालिक को अगर घर डैमेज हुआ है तो ढाई लाख रुपये का मुआवजा दुकान और कॉमर्शियल नुकसान के लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा जिन लोगों के घर पूरी तरह से जल गए या फिर आंशिक रूप से जल गए और उनको तुरंत राहत की जरूरत है, क्योंकि कागजी कार्रवाई में समय लग सकता है. ऐसे में तुंरत 25 हजार रुपये दिए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resign: कौन हैं OBC समाज से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान, कहां के रहने वाले हैं? जानें उनका सियासी सफर
कौन हैं OBC समाज से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान, कहां के रहने वाले हैं? जानें उनका सियासी सफर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget