एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष के अनुरोध के बाद बीजेपी विधायक का निलंबन वापस लिया

दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए BJP विधायक को अगले सत्र के निलंबित कर दिया गया था. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के अनुरोध उनका निलंबन वापस ले लिया गया.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक ओम प्रकाश शर्मा को अगले सत्र के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के अनुरोध के बाद निलंबन को वापस ले लिया गया.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन के अंत में, नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने गोयल से ओम प्रकाश शर्मा को माफ करने और उन्हें विधानसभा के अगले सत्र में भाग लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया, जिस पर अध्यक्ष ने सहमति व्यक्त की. अध्यक्ष ने कहा, “कृपया यह सुनिश्चित करें कि वह सदन का सम्मान करें. मैं उनके खिलाफ अपनी कार्रवाई वापस लेता हूं."

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमनाथ भारती के बारे में व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद भारती समेत आप के कुछ विधायक सदन के आसन के निकट आ गए और बिष्ट से माफी की मांग करने लगे.

इसके बाद मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, अनिल बाजपेयी समेत बीजेपी विधायकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी. अध्यक्ष ने आप विधायकों को अपनी सीटों पर लौटने का निर्देश दिया और बिष्ट से माफी मांगने को भी कहा. उन्होंने बीजेपी के अन्य विधायकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की.

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, लेकिन ओम प्रकाश शर्मा और जितेंद्र महाजन चिल्लाते रहे. अध्यक्ष ने महाजन को 10 मिनट के लिए सदन से बाहर जाने को कहा और ओम प्रकाश शर्मा को सदन नहीं चलने देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

ओम प्रकाश शर्मा नहीं माने और उन्होंने मोहन सिंह बिष्ट से माफी मांगने के अध्यक्ष के फैसले पर सवाल उठाया, जिसके बाद गोयल ने उन्हें अगले सत्र के लिए निलंबित करने का आदेश दिया. गोयल ने फैसला सुनाया, 'मैं सदन के अगले सत्र के लिए ओम प्रकाश शर्मा को निलंबित करता हूं.' इस फैसले के बाद बीजेपी के सभी विधायक सदन से बाहर चले गए, लेकिन बाद में वे लौट आए. सत्तर सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के आठ जबकि आम आदमी पार्टी के 62 सदस्य हैं.

इसे भी पढ़ेंः
राहुल गांधी ने ली कोरोना वैक्सीन, दो दिन नहीं पहुंचे संसद

विधान परिषद में उठा 10 महीने के अयांश का मामला, कहा- 16 करोड़ के इंजेक्शन पर सरकार ले संज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget