एक्सप्लोरर

गजेंद्र यादव ने AAP के महेंद्र चौधरी को कितनी वोटों से हराया, जानें महरौली विधानसभा सीट का रिजल्ट

Delhi Assembly Election Result 2025: 2008 के परिसीमन के बाद महरौली विधानसभा सीट अस्तित्व में आई. कुतुबमीनार महरौली विधानसभा क्षेत्र में ही स्थित है, जिसे देखने दुनिया भर से लोग आते हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हॉट सीटों में शुमार दक्षिणी दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस सीट पर बीजेपी के गजेंद्र यादव को AAP के महेंद्र चौधरी से कड़ी टक्कर मिली. आखिरकार बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने 1782 वोटों से AAP प्रत्याशी को शिकस्त दी. 

गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं.  बीजेपी ने उन्हें महरौली सीट से अपने प्रत्याशी के तौर पर सियासी मैदान में उतारा. गजेंद्र यादव भी पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे और महरौली सीट जीतकर टिकट काटने वाली आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया.

गजेंद्र यादव ने की पीएम मोदी की तारीफ
महरौली से अपनी जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र यादव ने कहा, "इस बार जनता बदलाव चाहती थी, और उन्होंने वो कर दिखाया." उन्होंने आगे कहा, "जनता ने पीएम मोदी के कामों पर मुहर लगाई और मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को विधायक बनाया."

दुनिया से कुतुबमीनार देखने आते हैं लोग
2008 के परिसीमन के बाद महरौली विधानसभा सीट अस्तित्व में आई. महरौली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है. कुतुबमीनार महरौली विधानसभा क्षेत्र में ही स्थित है, जिसे देखने दुनिया भर से लोग आते हैं.

AAP की हार पर क्या बोले गजेंद्र यादव
एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बीजेपी नेता गजेंद्र यादव ने कहा, "आज जीत का दिन है मैं जीत की बात करूंगा. बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने ये जीत हासिल की है."

दिल्ली में करीब 27 साल बाद बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है. 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कड़ी मेहनत की थी. इसके बावजूद दोनों ही विधानसभा चुनावों में बीजेपी बुरी तरह हारी. 2020 में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें जीत पाई थी, तो वहीं 2025 में बीजेपी ने 6 गुना ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है.  

ये भी पढ़ें:

'घमंड तो रावण का भी नहीं रहा', केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की हार पर बोलीं स्वाति मालीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget