एक्सप्लोरर

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन आज, केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी BJP, हंगामे के पूरे आसार

Delhi Budget Session: आज (29 मार्च) फिर से अडानी मुद्दे पर सत्ता पार्टी बीजेपी (BJP) को घेर सकती है. दोपहर करीब 1 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सदन को संबोधित करेंगे.

Delhi Budget Session 2023: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन चरण में बुधवार (29 मार्च) को सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है. माना जा रहा था कि बीजेपी (BJP) सदन में केजरीवाल सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष रामबीर बिधूड़ी ने अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया है. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 1/5 विधायकों (14 विधायक) की संख्या होना जरूरी होता है. वहीं, बिधूड़ी ने नियम 55 के तहत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई है. 

नेता प्रतिपक्ष रामबीर बिधूड़ी ने अविश्वास प्रस्ताव स्पीकर को देते वक्त कहा था कि बजट के बाद नियमों के तहत इस पर विचार करेंगे. इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा था कि बीजेपी के पक्ष में वोट करने के लिए हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है और सीबीआई-ईडी का डर दिखाया जा रहा है. माना जा रहा है कि अडानी मुद्दे पर सत्ता पार्टी बीजेपी (BJP) को घेर सकती है और इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है. 

17 मार्च से शुरू हुआ था बजट सत्र 

दरअसल, दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 29 मार्च तक बढ़ा दिया गया था. बीते दिन यानी मंगलवार (28 मार्च) सदन में अदाणी मुद्दे पर चर्चा हुई थी. विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू हुआ था. 22 मार्च को बजट पेश किया गया था, जिसे सोमवार को ध्वनिमत से पास कर दिया गया. इस बार सदन में आवारा कुत्तों से दिल्लीवासियों को होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठा था. 

पहले दिन से ही हंगामा जारी 

इससे पहले दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का बजट सत्र 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया था. बजट सत्र पहले 23 मार्च को समाप्त होने वाला था. सत्र के पहले ही दिन (17 मार्च) बीजेपी के विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की थी, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था. उपराज्यपाल विनय सक्सेना की ओर से सदन को संबोधित करने के दौरान आप और बीजेपी के विधायक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget