एक्सप्लोरर

Delhi Night Curfew: ओमिक्रोन के खतरे के बीच दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लगाया नाइट कर्फ्यू

Night Curfew Announce In Delhi: कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है.

Night Curfew In Delhi: कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. राष्ट्रीय राजधानी में कल यानी सोमवार से रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा. 

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली.

विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,43,352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25,105 हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 होम क्वारंटीन में हैं. वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

पॉजिटिविटी रेट बढ़ी

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण की दर 0.5 फीसदी के पार हो गई. आंकड़ों पर नज़र डालें तो ये 10 जून के बाद से सबसे ज्यादा मामले हैं जबकि 4 जून के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी दर आज देखी गई है. बता दें कि 10 जून को 305 कोरोना के केस सामने आए थे और 4 जून को दिल्ली में संक्रमण दर 0.67 थी. सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 1103 हो गई है जो कि 1 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं. 1 जुलाई को 1357 एक्टिव केस थे. 

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में भी दोबारा रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget