एक्सप्लोरर

Covid 19: दिल्ली और महाराष्ट्र कैसे बढ़े Omicron के केस? देश के कुल मामलों का सबसे बड़ा हिस्सा यहीं मिला

Omicron Cases in Delhi and Maharashtra: दिल्ली में दो सप्ताह के भीतर ओमिक्रोन मामले में उछाल दो से तीन प्रतिशत से बढ़कर 25 से 30 प्रतिशत हो गया है. एहतियात के तौर पर कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.

Omicron Cases Increased: देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड -19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 650 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के केस महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं. देश भर में बढ़ते ओमिक्रोन के मामलों के बीच कई राज्यों ने नए यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं. दिल्ली में दर्ज किए गए ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या 165 हो गई है. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 67 ओमिक्रोन के मामले थे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में IGI हवाई अड्डे पर आगमन पर पॉजिटिव टेस्ट करने वाले 120 पैसेंजर्स को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे.

दिल्ली में दो सप्ताह के भीतर ओमिक्रोन मामले में उछाल दो से तीन प्रतिशत से बढ़कर 25 से 30 प्रतिशत हो गया है. दिल्ली में एक जीनोम सीक्वेंसिंग लैब है, जो कि INSACOG का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज (ILBS) के जीनोम विश्लेषक के मुताबिक ओमिक्रोन के मामले बिना किसी संदेह के बढ़ रहे हैं. दो हफ्ते पहले सीक्वेसिंग सैंपल्स में से 2-3 प्रतिशत ओमिक्रोन के मामले मिल रहे थे, लेकिन अब 25 -30% मामले पॉजिटिव आ रहे हैं. प्रतिशत में बढ़ोत्तरी ज्यादा कड़ी सीक्वेंसिग के वजह से भी हो सकती है. शुरुआत में लैब्स केवल अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर्स की ही सीक्वेसिंग कर रही थीं.

वहीं 27 दिसंबर तक महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 167 मामलों का पता चला है. राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित पाए गए 167 ओमिक्रोन रोगियों में से 91 को एक नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ छुट्टी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ जंग में Biological E करेगी देश की मदद, Booster Dose लाने की तैयारी में लगी कंपनी, जुटा रही है डाटा

ILBS इस वक्त दक्षिणी दिल्ली जिले के हर पॉजिटिव मामले की जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहा है. लैब चार अन्य जिलों के पॉजिटिव नमूनों के एक समूह का भी विश्लेषण करती है. डाटा से यह भी पता चलता है कि राजधानी ने इस बार कोविड के औसत दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सात दिन के मूविंग एवरेज ने दिखाया कि मामले 56 से बढ़कर 199 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 496 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 4 जून के बाद से सबसे ज्यादा हैं, पॉजिटिविटी रेट 0.89 प्रतिशत तक बढ़ गया है. 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded response Action Plan) पर कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना की सकारात्मकता दर 0.5% से ऊपर रही है. इसलिए हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल- I (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं. आगे के लेवल में प्रतिबंधों का स्तर कोविड -19 पॉजिटिविटी रेट, नए मामलों और अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की स्थिति के आधार पर निर्धारित होंगे. प्रतिबंधों को येलो, एम्बर, ऑरेंज और रेड अलर्ट के तहत बांटा गया है. यलो अलर्ट का सबसे निचला स्तर है. वहीं रेड सबसे ज्यादा एहतियाती, जिसमें लॉकडाउन की स्थिति भी बनती है.

ये भी पढ़ें- PM Modi और Amit Shah ने कारोबारी के घर छापे का किया जिक्र, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही ये बात

क्या खुला क्या बंद

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान येलो अलर्ट के तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा. मेट्रो, रेस्टोरेंट, बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे. सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के कपिल सिब्बल, जेपी नड्डा को लेकर क्या कहा?
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के सिब्बल, नड्डा को लेकर क्या कहा?
सिक्किम की एक सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद फंसे 27 मजदूर, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सिक्किम की एक सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद फंसे 27 मजदूर, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget