एक्सप्लोरर

Covid-19: मंगलावर को महाराष्ट्र में कोरोना से गई 187 की जान, दिल्ली में आए 3 हज़ार से ज्यादा नए मामले

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही. मंगलवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 3,036 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई.

नई दिल्ली: मंगलवार को पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते 187 लोगों की जान चली गई. इस दौरान राज्य में 8,522 नए संक्रमण के मामले सामने आए. हालांकि बीते रोज़ 15,356 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए.

इन नए मामलों के साथ राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 15,43,837 तक जा पहुंची है, जिसमें से 12,97,252 मरीज़ पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं. महाराष्ट्र में अब कोविड से मौतों का आंकड़ा 40,701 तक चला गया है. फिलहाल राज्य में 2,05,415 एक्टिव केस हैं यानी वैसे मरीज़ जिनका इलाज किया जा रहा है.

दिल्ली में आए 3 हज़ार से ज्यादा मामले देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही. मंगलवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 3,036 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही कोरोना से इस दौरान 45 लोगों की जान भी चली गई.

दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 24 घंटे के दौरान 2036 लोग कोरोना से रिकवर हुए. अब राज्य में कुल संक्रिमतों का आंकड़ा 3,14,224 तक पहुंच गया है. इनमें से 5854 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवा दी है. अभी तक दिल्ली में 2,86,880 लोग कोरोना से रिकवर कर चुके हैं. फिलहाल 21,490 एक्टिव केस राज्य में मौजूद हैं.

दिल्ली सरकार के मुताबिक मंगलवार को पिछले 24 घंटे के दौरान 11,023 RTPCR/CBNAAT/True Nat टेस्ट किए गए और 43,934 रैपिड एंटिजन टेस्ट हुए. अभी तक राजधानी में 37,14,323 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget