एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना वायरस के 5664 नए केस, रिकवरी रेट 89.61 फीसदी

दिल्ली में इस वायरस की वजह से 51 और लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 4159 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के 5000 से अधिक मामले सामने आए हैं. दिल्ली सरकार के आकंड़ों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 5664 नए केस दर्ज किए गए हैं. इस वायरस की वजह से 51 और लोगों की मौत हुई है.

हालांकि, पिछले 24 घंटे में 4159 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. यहां रिकवरी रेट 89.61 फीसदी है. नए मामलों के सामने आने के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख 92 हजार 370 हो गई है. इसमें से इलाज के बाद अब तक 3 लाख 51 हजार 635 मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 34 हजार 173 है और इस वायरस ने अब तक 6562 लोगों की जान ली है.

उधर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को शहरवासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने तक मास्क लगाना बंद न करें. उन्होंने यह भी कहा कि मामले बढ़ने का एक कारण संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का तेजी से पता लगाया जाना है.

मंत्री ने कहा, "कुछ लोग मास्क लगा-लगा के आजिज़ हो गए हैं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि मास्क लगाना जारी रखें और इससे ऊबे नहीं." उन्होंने कहा, " करीब नौ महीने हो गए हैं. मुझे उम्मीद है कि अगले- दो तीन महीने में टीका उपलब्ध होगा. तब तक, मास्क लगाना जारी रखें."

सत्येंद्र जैन ने कहा कि अधिकारी पहले संक्रमित पाए जाने के बाद व्यक्ति के करीब से संपर्क में आए छह सात लोगों की जांच करते थे, लेकिन यह संख्या 15 हो गई है. उन्होंने कहा, " नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, क्योंकि हम तेजी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं." स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समूची दिल्ली में 2900 आईसीयू बैड कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 1200 आईसीयू बैड खाली पड़े हैं.

दिल्ली: प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 40 फीसदी हुई, इस मौसम में सबसे ज्यादा स्तर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget