एक्सप्लोरर

सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर पाकिस्तान को तबाह करने वाला वीडियो जारी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो और फोटो जारी किया है. भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 की रात को पीओके में घुसकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स तबाह कर दिये थे और कईयों को मार गिराया था.

नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने से ठीक पहले रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन से जुड़ा एक वीडियो और फोटो जारी किया है. फोटो में आतंकियों का लॉन्चिंग पैड दिख रहा है. जिसे सेना ने तबाह कर दिया. वीडियो में भी एक घर के जैसा ढ़ांचा दिख रहा है, जहां सेना की कार्रवाई के बाद धुंआ उठता है.

29 सितंबर 2016 की रात को भारतीय सेना ने बेहद गुप्त ढंग से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना ने घुसकर लॉन्चिंग पैड्स तबाह कर दिये थे और कई आतंकियों को ढेर कर दिया था.

आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाये थे कि सेना के पराक्रम को पार्टी प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है. साथ ही कई दलों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था और वीडियो जारी करने की मांग की थी.

जरूरत पड़ने पर बार-बार होगी सर्जिकल स्ट्राइक: सुहाग

अब सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे हो रहे हैं. मोदी सरकार ने इस अवसर पर पराक्रम पर्व मनाने का फैसला किया है. मुख्य कार्यक्रम कल दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. वहीं देशभर में बीजेपी के नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

यूजीसी ने भी सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को पत्र लिखकर कहा है कि अपने संस्थानों में नेशनल कैडेट कोर परेड का आयोजन करें. इस अवसर पर छात्रों को पत्र और कार्ड के माध्यम से सेना को समर्थन देने का संकल्प लेने को कहा गया है. इस फैसले पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है.

सरकार ने दी सफाई, देशभक्ति से जुड़ा है 'सर्जिकल स्ट्राइक डे', मनाना अनिवार्य नहीं

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पिछले दिनों ट्वीट कर कहा था कि क्या इसका मकसद शिक्षा देना है या बीजेपी के राजनीतिक प्रयोजनों को पूरा करना है? क्या यूजीसी आठ नवंबर को गरीबों को उनकी आजीविका से वंचित करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाएगा? यह एक और जुमला है.

'सर्जिकल स्ट्राइक डे' मनाने से ममता बनर्जी का इनकार, कहा- ये BJP का राजनीतिक एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget