एक्सप्लोरर

'PoK में बंद करो आतंकी लॉन्चपैड वरना डॉट-डॉट-डॉट', राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी

Rajnath Singh In Akhnoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं.

Rajnath Singh On PoK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को कहा कि जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बिना अधूरा है. पीओके भारत का मुकुट है. इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी देश को आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाने को लेकर चेतावनी दी. रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंक का दामन नहीं छोड़ा है. 80 प्रतिशत आतंकी पाकिस्तान से आते हैं.

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर सेक्टर में पूर्व सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा, “1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने हाजी पीर पर तिरंगा लहराया लेकिन उसे बातचीत कर छुड़ाया गया, अगर नहीं हुआ होता तो आतंकवाद के रास्ते बंद हो गए हो होते. पीओके भारत के लिए मुकुट है लेकिन पाकिस्तान के लिए यह फॉरेन टेरिटरी है. पीओके का इस्तेमाल आतंक के लिए होता है. वहां आज भी आतंकी के ट्रेनिंग कैंप हैं. लॉन्चपैड बने हुए हैं. पाकिस्तान को इन्हें खत्म करना होगा नहीं तो...”

‘कश्मीर का दिल्ली जैसा सम्मान’

उन्होंने आगे कहा, “हमारे दिल में जो जगह दिल्ली के लिए है, वही जगह कश्मीर और अखनूर की है. कहा जाता है कि यहां की गुफाओं में पांडवों ने अपना समय बिताया था. भारत के अलग अलग क्षेत्र से लोग आते हैं और इस जगह का आनंद उठाते हैं. लोग यह मानते हैं कि यहां रहना चुनौती भरा काम है.”

‘1965 से पाकिस्तान दे रहा आतंकवाद को हवा’

उन्होंने कहा कि 1965 की जंग का यह डायमंड जुबली ईयर है. पाकिस्तान भारत को कभी भी किसी भी जंग में हार नहीं पाया है. उन्होंने कहा कि घुसपैठ आतंकवाद को हवा देने का काम पाकिस्तान 1965 से करता रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मंशा है कि जम्मू कश्मीर का मुस्लिम समुदाय पाकिस्तान की सेना के साथ खड़ा हो लेकिन पाकिस्तान की यह मुराद न कभी पूरी हुई है और ना कभी होगी. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से लड़ते-लड़ते शहीद हुए कई मुसलमानों को भी याद किया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के 400 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पकड़ा गया बच्चा, पिता के NGO का निकला अफजल कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget