एक्सप्लोरर

कोरोना संकट और चीन से विवाद के बीच पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर जरूरी जानकारी दीं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से रविवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बातचीत की. राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हाल के दिनों में देश को एक ओर कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से जूझना पड़ा है, तो दूसरी ओर चीन समेत पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर दी जानकारी

राष्ट्रपति भवन ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से जुड़ी जानकारी दी....’’

कोरोना से लेकर चीन से विवाद जैसे मुद्दे हावी

यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी और भारतीय सैन्य बलों के बीच हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में लेह का दौरा किया और जवानों को संबोधित किया था.

इस झड़प में भारत के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे जिसमें चीन को भी काफी नुकसान होने की खबरें हैं.

दूसरी तरफ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है. देश में इस वक्त कोरोना से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 73 हजार के पार जा चुकी है, जबकि देश में इस महामारी से 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

2 दिन पहले ही ICMR ने एलान किया था कि वो भारतीय कंपनी भारत बायोटेक के साथ मिलकर इस वायरस की वैक्सीन बना रहा है, जिसका ट्रायल 7 जुलाई से देश के चुनिंदा अस्पतालों में शुरू होगा. ICMR ने कहा था कि वो 15 अगस्त को इस काम को पूरा करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर, 20 फुटबॉल ग्राउंड जितना है साइज

पुलवामाः आतंकियों के IED धमाके में CRPF का एक जवान घायल, इलाके को घेरकर तलाशी अभियान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget