एक्सप्लोरर

पूरे देश में NRC लागू करने की वकालत करते हुए राजनाथ बोले- इससे पता चल जाएगा कौन देसी है और कौन विदेशी

केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि कौन देसी है और कौन विदेशी इसका पता NRC से चल जाएगा. इसलिए हम लोगों ने इसका फ़ैसला किया है कि पूरे देश में NRC होनी चाहिये.

नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पूरे देश में NRC होनी चाहिये. उन्होंने अपने भाषण का क्लिप ट्वीट किया है और इसके साथ लिखा है, ''मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि इस देश में कितने विदेशी रह रहे हैं, क्या इसकी जानकारी नहीं होनी चाहिए? कौन देसी है और कौन विदेशी इसका पता NRC से चल जाएगा. इसलिए हम लोगों ने इसका फ़ैसला किया है कि पूरे देश में NRC होनी चाहिये.''

राजनाथ सिंह भाषण में कह रहे हैं, ''असम में एनआरसी लाया गया. कौन लोग बांग्लादेश या अन्य देशों से आए, कितने देसी हैं और कितने विदेशी हैं? इसका फैसला एनआरसी के माध्यम से हो जाता है. हमलोगों ने पूरे देश में एनआरसी लाने का फैसला लिया. राजनीतिक विरोधी इसका विरोध कर रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या किसी देश को इस बात की जानकारी नहीं होनी चाहिए कि देश में कितने विदेशी रहते हैं. इसकी जानकारी होनी चाहिए या नहीं.''

सिंह आगे कहते हैं, ''जब हम ये बात करते हैं तो लोग कहते हैं कि हम धर्म और मजहब की राजनीति करते हैं. हमने किसी एक जाति के लिए नहीं कहा. कोई बौद्ध होगा, जैन होगा, पारसी होगा, ईसाई होगा सभी की बात की. जो भारत में रहता था, मूल निवासी था भारत का हम उसको नागरिकता देंगे. लेकिन जो सचमुच विदेशी है, उसे हम भारत का नागरिक नहीं मानेंगे.''

पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से डरने की जरूरत नहीं है और इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा था, "सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनआरसी की प्रक्रिया की निगरानी की जाती है. एनआरसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें ऐसा कहा जाए कि इसमें दूसरे धर्म के लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा. यह पूरे देश में लागू किया जाएगा और किसी को भी इससे डरने की जरूरत नहीं है."

अधीर रंजन का विवादित बयान, 'हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह खुद घुसपैठिए'

एनआरसी के कदमों की विपक्षी पार्टियां आलोचना करती रही है. आज ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने देशभर में एनआरसी लागू किए जाने को लेकर कहा कि ये हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है. अमित शाह, नरेंद्र मोदी खुद घुसपैठिए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि एनआरसी की वजह से देशभर में लोग डरे हुए हैं.

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव में जीत के बाद कहा था कि बीजेपी के अहंकार को लोगों ने खारिज कर दिया है. वे एनआरसी लाने की धमकियां, नागरिकों को बेदखल करने और उनके अधिकारों को हड़पने की धमकी दे रहे हैं. हम सभी नागरिक हैं. सभी को अपना अधिकार है. सभी इस देश में इतने लंबे समय से रह रहे हैं.

In Depth: NRC की प्रक्रिया कब शुरू हुई और आजादी के बाद से अब तक इसमें क्या-क्या हुआ? यहां जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget