एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का विवादित बयान, 'हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह खुद घुसपैठिए'

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? मैं तो यह कह सकता हूं पीएम मोदी और अमित शाह खुद घुसपैठिए हैं. घर आपका गुजरात और आ गए दिल्ली तो आप खुद माइग्रेंट हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने देशभर में एनआरसी लागू किए जाने को लेकर कहा कि ये हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है. अमित शाह, नरेंद्र मोदी खुद घुसपैठिए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि एनआरसी की वजह से देशभर में लोग डरे हुए हैं.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''एनआरसी-एनआरसी नाम लेते लेते एक माहौल पैदा किया जा रहा है कि आम लोग सोच रहे हैं कि हमारा क्या होगा. सभी कागजात लेकर नहीं बैठे रहते हैं. क्योंकि ये हमारा देश है, वोट डालते हैं. गरीब-आदिवासी जो हैं, पढ़े-लिखे नहीं हैं. उनके पास कागजात है क्या? सुबह उठते हैं और सोचते हैं कि रात का खाना कैसे होगा. कागजात के लिए सोचने का समय नहीं है. वो लोग डरे हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''वो दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे. उन्हें भगाने का हिम्मत उनमें नहीं है. मुसलमान हमारे देश के नागरिक अगर हैं तो वो क्यों भागें? हिंदुस्तान सभी के लिए है. हिंदू-मुसलमान सभी के लिए है. सभी के सहयोग से हिंदुस्तान बना है. लेकिन वो दिखाना चाहते हैं कि हिंदू को रहने देंगे और मुसलमान को भगा देंगे. ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सभी का अधिकार समान है. मैं तो यह कह सकता हूं कि अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिए हैं. घर आपका गुजरात और आ गए दिल्ली तो आप खुद माइग्रेंट हैं.''

Explained: जानिए- देश का संविधान किसे नागरिक मानता है, क्या हैं कानून और प्रक्रियाएं

बता दें कि पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से डरने की जरूरत नहीं है और इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा था, "सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनआरसी की प्रक्रिया की निगरानी की जाती है. एनआरसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें ऐसा कहा जाए कि इसमें दूसरे धर्म के लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा. यह पूरे देश में लागू किया जाएगा और किसी को भी इससे डरने की जरूरत नहीं है."

अमित शाह ने कहा- असम के बाद देशभर में लागू होगा NRC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वकील से कथित मारपीट के विरोध में बाकी वकीलों ने नहीं लड़ा आरोपियों का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केस यूपी से दिल्ली किया ट्रांसफर
वकील से कथित मारपीट के विरोध में बाकी वकीलों ने नहीं लड़ा आरोपियों का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केस यूपी से दिल्ली किया ट्रांसफर
मोइनाबाद ड्रग कांड: तेलंगाना विधान परिषद में गरमाई बहस, महेश कुमार गौड़ ने के.चंद्रशेखर राव को ललकारा
मोइनाबाद ड्रग कांड: तेलंगाना विधान परिषद में गरमाई बहस, महेश कुमार गौड़ ने के.चंद्रशेखर राव को ललकारा
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने किया DGP-IG समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर, भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
बंगाल में चुनाव आयोग ने किया कई अधिकारियों का ट्रांसफर, भड़कीं ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन
ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन

वीडियोज

नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी
Ali Larijani का 'अंत'और भयंकर हुई जंग!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget