एक्सप्लोरर

Defence Expo: रफाल को गेम चेंजर बनाने वाली मिसाइलों की प्रदर्शनी

रफाल लड़ाकू विमान के आने से भारतीय वायुसेना की ताकत में कई गुना की वृद्धि हो जाएगीइसमें लगने वाले मिसाइल 300 किलोमीटर दूर भी हमला साध सकते हैं

लखनऊ: अगले कुछ महीने में फ्रां‌स से रफाल लड़ाकू विमान भारत पहुंचने वाला है. वही रफाल लड़ाकू विमान जिसके भारतीय वायुसेना में शामिल होने से देश की हवाई ताकत में कई गुना इजाफा हो जाएगा. वही रफाल फाइटर जेट जिसे दक्षिण एशिया का गेम चेंजर कहा जा रहा है. लेकिन ये गेम चेंजर कैसे है इसका नमूना देखने को मिला लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो में. एशिया के सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में रफाल में लगने वाली मिसाइलों को प्रदर्शित किया गया है.

डिफेंस एक्सपो में खास आकर्षण का केंद्र है मिटयोर मिसाइल. बियोंड विज्युल रेंज यानी बीवीआर वाली ये मिसाइल बनाती है यूरोप की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी, एमबीडीए. एमबीडीए के प्रवक्ता, निक के मुताबिक, इस मिटयोर मिसाइल के चलते ही रफाल लड़ाकू विमान को गेम-चेंजर कहा जाता है. एयर टू एयर यानी हवा से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज करीब डेढ़ सौ किलोमीटर है.

पिछले साल जब बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले की कोशिश की थी तो भारतीय वायुसेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया था लेकिन डॉग फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के एफ16 का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे. हालांकि अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ16 को मार गिराया था लेकिन इस दौरान उनका मिग21 बाइसन विमान भी क्रैश हो गया था.

भारतीय वायुसेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा

जानकारों का मानना है कि अगर विंग कमांडर के विमान में कोई बीवीआर यानी मिटयोर जैसी कोई बियोंड विज्युल रेंज वाली मिसाइल होती तो विंग कमांडर को पाकिस्तान के एफ16 का पीछा करने की जरूरत नहीं पड़ती. वो अपनी सीमा से ही एफ16 पर बीवीआर मिसाइल से हमला कर उसे नेस्तानबूत कर सकते थे और पाकिस्तानी फाइटर जेट के जाल में नहीं फंसते.

फायर करने के बाद भी हो सकेगा टारगेट चेंज

यही वजह है कि भारतीय वायुसेना अपनी ताकत के लिए रफाल और उसमें लगकर आ रही मिटयोर मिसाइल पर बेहद निर्भर है. दरअसल, मिटयोर मिसाइल में रैमजेट इंजन लगा है जिसे फायर करने के बाद भी टारगेट के अनुसार उसका रुख बदला जा सकता है.

एमबीडीए ने रफाल विमान के लिए सिर्फ मिटयोर मिसाइल ही नहीं दी है बल्कि एयर टू ग्राउंड यानी हवा से जमीन पर मार करने वाली स्कैल्प मिसाइल भी दी है. करीब 450 किलोग्राम की इस मिसाइल की रेंज करीब 300 किलोमीटर है और ये दुश्मन की सीमा में दुश्मन के किसी बड़े आतंकी अड्डे या सैन्य ठिकाने को नष्ट करने में इस्तेमाल की जाती है. मिटयोर और स्कैल्प मिसाइल से रफाल लड़ाकू विमान गेम चेंजर साबित होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे अफ्रीकी देश, हाई लेवल मीटिंग में हुआ फैसला

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget