एक्सप्लोरर

भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे अफ्रीकी देश, हाई लेवल मीटिंग में हुआ फैसला

अफ्रीकी मुल्कों के साथ भारत रक्षा सहयोग बढ़ाएगा. रक्षा मंत्री ने गुरुवार को इस सिलसिले में एक उच्च स्तरीय बैठक अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ की.

नई दिल्ली: अफ्रीकी मुल्कों के कुनबे ने भारत के साथ रक्षा व सैन्य साझेदारी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो 2020 में हुए भारत और अफ्रीका के रक्षा मंत्री के पहले सम्मेलन में इस बाबत संकल्प का ऐलान किया गया. अफ्रीकी मुल्कों से सामरिक सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ भारत वहां अपने रक्षा उत्पादों के लिए नया बाजार भी तलाश रहा है.

इन क्षेत्रों में होगा साझा काम 

भारत-अफ्रीका के बीच हुए पहले रक्षा मंत्री स्तर संवाद के बाद जारी साझा लखनऊ वक्तव्य में कहा गया कि दोनों पक्ष शांति बढ़ाने, संघर्ष टालने, विवाद सुलझाने, सम्बन्ध प्रबंधन के लिए काम करेंगे. इसके अलावा दोनों पक्ष रक्षा उद्योग के संदर्भ में निवेश बढ़ाने के साथ साथ सॉफ्टवेयर, सैन्य उत्पादों व सॉफ्टवेयर विकास में संयुक्त उपक्रम भी बढ़ाएंगे. लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो 2020 के दूसरे दिन आयोजित भारत-अफ्रीका रक्षामंत्री सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह है कि अफ्रीकी देशों के साथ भारत की मैत्री चिरस्‍थायी है. अफ्रीका, भारत की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है. भारत-अफ्रीका रक्षामंत्रियों के सम्‍मेलन में 12 रक्षामंत्रियों के अलावा 38 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

अफ्रीकी देशों को किया जाएगा सहयोग- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री के मुताबिक भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी बढ़ाने के लिए दोनों पक्ष रक्षा आतंकवाद और अतिवाद से निपटने के लिए आपसी सहयोग, साइबर स्‍पेस को सुरक्षित रखना और शांति रक्षा के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र को अधिक सहयोग देने समेत कई मोर्चों पर एक साथ काम करेंगे. इस अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत अपने सहयोगी अफ्रीकी देशों को विभिन्‍न रक्षा सामानों की उपलब्‍धता बढ़ाना चाहता है. रक्षा उद्योग के क्षेत्र में निवेश के द्वारा संयुक्‍त उद्यम स्‍थापित करने के लिए भी आशांवित है.

भारत और अफ्रीका के रक्षा मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के आतंकवाद निरोधक तंत्र को भी अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया. साझा घोषणापत्र में दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ व्यापक समझौते को स्वीकार किए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए अभी अन्य देशों से साथ आने का आग्रह भी किया.

यह भी पढ़ें-

ड्रग्स कारोबारियों के लिए आफत बनीं जम्मू कश्मीर की ये महिला पुलिस अफसर

Delhi Elections 2020: इन चुनावी मुद्दों को लेकर किया गया चुनाव प्रचार, पार्टियों का इन मुद्दों पर रहा फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget