एक्सप्लोरर

CM पेमा खांडू का बड़ा एलान: दशकों पुराना अरुणाचल-असम सीमा विवाद नवंबर के अंत तक सुलझने की उम्मीद

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि दशकों पुराना अरूणाचल-असम सीमा विवाद की समस्या का समाधान नवंबर के अंत तक होने की उम्मीद है.

Arunachal-Assam Border Dispute: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को कहा कि असम के साथ राज्य की दशकों पुरानी सीमा समस्या का समाधान नवंबर के अंत तक होने की उम्मीद है. पेमा खांडू ने दिन के दौरान असम के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सीमा सुरक्षा एवं विकास मंत्री अतुल बोरा, कई अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल रहे.

पेमा खांडू ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि इस बैठक को सीमा मुद्दे को हल करने के लिए पूर्वोत्तर के दो पड़ोसियों के बीच विचार-विमर्श की श्रृंखला में अंतिम बैठक से ठीक पहले की बैठक कहा जा सकता है. खांडू ने बताया, “एक अंतिम समझौते एवं स्थायी समाधान के लिए मेरे और असम समकक्ष हिमन्त बिश्व शर्मा बीच एक और बैठक होनी है. हम दोनों नवंबर के अंत तक अपने सभी मतभेदों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों ने किया 12 समितियों का गठन

सीएम खांडू ने बताया कि नामसाईं घोषणा के बाद असम और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों के अध्यक्षता में 12 समितियों का गठन किया गया था और इन समितियों ने मिलकर विवादित क्षेत्रों का दौरा किया और अपनी अपनी राज्य सरकारों को इन समितियों ने रिपोर्ट सौंपी. राज्य सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में सकारात्मक प्रभाव दिखा इसलिए दोनों राज्यों की समितियों में इस मुद्दे का स्थाई समाधान खोजने के लिए साथ मिलकर काम किया है. इसलिए आशा की जा सकती है कि दशकों पुराना सीमा विवाद नवंबर के अंत तक सुलझ जाएगा.

क्या है असम अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद?

अरुणाचल प्रदेश की सरकार का दावा है कि असम से अलग होने के बाद असम को पारंपरिक रूप से अरुणाचल प्रदेश के निवासियों की कुछ भूमि असम को दे दी गई थी. दोनों राज्यों के बीच 804 किलोमीटर लंबी साझा सीमा है. दोनों ही यह दावा करते हैं कि एक राज्य के नागरिक दूसरे के क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहे थे जिसके चलते यहां हिंसा भी हुई थी और 1989 में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जा पहुंचा था.

यह भी पढ़े: गुजरात विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, जानिए किसे कहां से टिकट मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget