एक्सप्लोरर

दिल्लीवालों को राहत: 50% क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोंरेट्स-सिनेमा हॉल, खत्म होंगा वीकेंड कर्फ्यू, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Delhi New Guidelines: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खत्म वीकेंड कर्फ्यू खत्म होगा. इसके साथ ही, बाजारों में दुकानों से Odd-Even नियम हट जाएगा.

Delhi New Corona Guidelines: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है. घटते कोरोना केस के बीच गुरुवार को डीडीएमए (Delhi Disaster Management Authority) की बैठक में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म करने समेत ये महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इसके साथ ही, बाजारों में दुकानों से Odd-Even नियम हट जाएगा. हालांकि अभी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. इसका अभी औपचारिक एलान होना बाकी है.  इसके साथ ही, बैठक में दिल्ली के अंदर 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की भी इजाजत दी गई है. शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी.

इसके अलावा, दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. हालांकि, एजुकेशन इंस्टीट्यूट और स्कूल अभी बंद रहेंगे. स्कूलों को खोलने पर फैसला अगली बैठक में किया जाएगा.  इसके साथ ही, रेस्टोरेंट्स और बार भी पचास फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. सत्येन्द्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के लगातार केस कम आ रहे हैं और आज इसके करीब पांच हजार नए केस आने की संभावना है. इससे पहले, बुधवार दिल्ली में कोरोना के 7 हजार 498 मामले सामने आए थे.

ये भी पढ़ें: Delhi Corona: स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन बोले- दिल्ली में कोरोना के हालात पर नियंत्रण, आज आ सकते हैं 5 हजार नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के कल 7 हजार 498 नये मामले

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,498 नये मामले सामने आए और महामारी से 29 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 10.59 प्रतिशत दर्ज की गई. इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 6,028 नये मामले सामने आए थे और 31 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 10.55 प्रतिशत हो गयी.

बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 11,164 लोग स्वस्थ हो गए और अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों में से 15 प्रतिशत से भी कम बिस्तरों पर ही मरीज हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में 13 जनवरी को कोविड-19 के 28,867 नये मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के नये मामलों में कमी जारी है. राजधानी में 15 जनवरी को संक्रमण की दर 30.6 प्रतिशत पहुंच गयी थी. राष्ट्रीय राजधानी में, जनवरी में अब तक कोविड से 603 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में अधिकांश ऐसे लोग थे, जो पहले से किसी गंभीर रोग से पीड़ित थे.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC: रेलवे भर्ती परीक्षा पर गरमाई सियासत, छात्रों के समर्थन में आए मायवती-पप्पू यादव, जानें आखिर क्या है पूरा विवाद

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget