एक्सप्लोरर

J&K DDC Elections: महबूबा मुफ्ती का दावा- PDP नेताओं को गिरफ्तार कराकर नतीजों में हेरफेर करना चाहती है BJP

नईम अख्तर से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कल सरताज मदनी और पीरजादा मंसूर हुसैन को भी हिरासत में ले लिया था. केंद्रशासित जम्मू-कश्मीर में डीडीसी का चुनाव आठ चरणों में हुआ था. सभी 20 जिलों में मतगणना सुबह नौ बजे शुरू होगी.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की 280 जिला विकास परिषद (डीडीसी) सीटों पर 8 चरणों में हुए चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी. इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. महबूबी मुफ्ती ने कहा है कि बीजेपी कल डीडीसी परिणामों में हेरफेर करने की योजना बना रही है. इससे पहले कल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पीडीपी के तीन नेताओं को हिरासत में लिया था.

जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या हो रही है- महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा, ‘’पीडीपी नेता नईम अख्तर को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें एमएलए हॉस्टल ले जाया जा रहा है. ऐसा लग रहा है कि बीजेपी कल डीडीसी परिणामों में हेरफेर करने की योजना बना रही है. जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या हो रही है.’’

जम्मू-कश्मीर में अब बस गुंडा राज ही है- महबूबा मुफ्ती

गौरतलब है कि नईम अख्तर से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कल सरताज मदनी और पीरजादा मंसूर हुसैन को भी हिरासत में ले लिया था. इसको लेकर मुफ्ती ने कहा था, ‘’पीडीपी के सरताज मदनी और मंसूर हुसैन को आज मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया. यहां हर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी क्लूलेस होता है, क्योंकि 'ऊपर से आदेश' होता है. जम्मू-कश्मीर में अब कोई कानून नहीं है. यहां बस गुंडा राज ही है.’’

बता दें कि केंद्रशासित जम्मू-कश्मीर में डीडीसी का चुनाव आठ चरणों में हुआ था. सभी 20 जिलों में मतगणना सुबह नौ बजे शुरू होगी. अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद यह पहली चुनावी कवायद है. रिटर्निंग अधिकारी प्रत्येक डीडीसी सीट की मतगणना प्रक्रिया का प्रभारी होगा. मतगणना की समूची प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी और पूर्ण पारदर्शिता के लिए उसे रिकॉर्ड किया जाएगा. इस चुनाव में कुल मिलाकर करीब 51 प्रतिशत मतदान हुआ. ये नतीजे 2178 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

यह भी पढ़ें-

ममता बनर्जी ने शरद पवार को किया फोन, क्या विपक्षी नेताओं की बड़ी रैली आयोजित करेंगी सीएम?

दिल्ली में कुत्ते-बिल्लियों के लिए बनेगा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए पुजारी की भी होगी व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget