एक्सप्लोरर

दिल्ली में कुत्ते-बिल्लियों के लिए बनेगा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए पुजारी की भी होगी व्यवस्था

द्वारका में 700 वर्गमीटर ज़मीन पर इस श्मशान घाट का निर्माण होगा जहां कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा. इसमें दो तरह के फर्नेस होंगे, एक फर्नेस 150 किलो का होगा, जिसमें सिर्फ पालतू कुत्तों का शवदाह किया जाएगा.

नई दिल्ली: दिल्ली में घर में पालतू कुत्ते बिल्ली रखने वाले और पशु प्रेमी अब अपने पेट्स और आवारा कुत्ते, बिल्लियों, बंदरों और सुअर का अंतिम संस्कार भी करा सकेंगे. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा द्वारका में स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम का निर्माण कराया जायेगा. SDMC का दावा है कि ये भारत का पहला 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' होगा.

द्वारका में 700 वर्गमीटर ज़मीन पर इस श्मशान घाट का निर्माण होगा जहां कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा. इसमें दो तरह के फर्नेस होंगे, एक फर्नेस 150 किलो का होगा, जिसमें सिर्फ पालतू कुत्तों का शवदाह किया जाएगा. 30 किलो तक के वजन वाले कुत्ते के लिए 2000 रुपये का चार्ज रखा गया है और 30 किलो से ज्यादा वजन वाले कुत्ते के लिए 3000 रुपये का चार्ज रखा गया है. वहीं दूसरी फर्नेस में आवारा कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का क्रीमेशन किया जाएगा. ये पूरी योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित होगी. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम जल्द ही इसका टेंडर जारी करेगी.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम इसका निर्माण कराएगा, लेकिन पूरी दिल्ली में लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आवारा पशुओं के मामले में साउथ एमसीडी से लाए गए आवारा कुत्ते, बिल्लियों के लिए यह फ्री रहेगा, लेकिन अगर किसी दूसरे नगर निगम से आवारा पशु को लाया जाता है तो उनसे 500 रुपये चार्ज किया जायेगा. ये एक इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम होगा.

सबसे खास बात ये है कि इस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिये पुजारी भी होंगे और अस्थियों को रखने की व्यवस्था भी की जाएगी. ताकि जो लोग अस्थि विसर्जन करना चाहते हैं वो अस्थियां वापस ले जा सकें. अस्थियां रखवाने के लिए भी एक व्यवस्था बनाई जाएगी. ऐसे रैक बनाए जाएंगे जहां, अस्थियां रखी जाएंगी. जो भी कूपन नंबर अंतिम संस्कार के लिए दिया जाएगा वह कूपन लगाकर उस रैक पर अस्थियां रख दी जाएंगी.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलौत ने बताया कि हमने लोगों की भावना को देखते हुए इस श्मशान घाट को शुरू करने का सोचा है. कई लोग अपने पालतू पशुओं को बच्चों की तरह पालते हैं. ये हमारी संस्कृति में है कि आप इस तरह से बच्चों की तरह अगर पशु को पालते हैं तो उसका अंतिम संस्कार भी करते हैं. उस भावना को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया कि अपने पालतू पशु से जो भी प्रेमभाव है, उसको साथ रखते हुए, अगर पंडित से मंत्र पढ़ाना है, अस्थियां रखवानी हैं या प्रवाह करवानी है तो यह सब व्यवस्था की है.

उन्होंने कहा कि यह सब एक भावना से जुड़ा हुआ है, जिसे ध्यान में रखते हुए हम बहुत अच्छी व्यवस्था करने जा रहे हैं. जिस तरह से एक मानव का संस्कार किया जाता है उसी तरह की व्यवस्था होगी और किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे ये हमारी कोशिश होगी. हम चाहते हैं कि पूरी दिल्ली में इस तरह की और व्यवस्था की जाए.

टेंडर प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए राजदत्त गहलौत ने बताया कि हम जल्द ही टेंडर लेकर आ रहे हैं, जो बेहतर बिडर होगा उसको 8 महीने का टाइम दिया है प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए. लेकिन हमारी कोशिश रहेगी कि इसे 5 महीने में ही पूरा किया जा सके. हम एक सरकारी गाड़ी भी एमसीडी की तरफ से देंगे, जिसमें आवारा पशुओं को उठा कर लाया जा सके.

ये भी पढ़ें: Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक  कोविड-19 के नए स्ट्रेन के चलते भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
Xप्लेन: देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget