एक्सप्लोरर

Mundka Fire: DCP समीर शर्मा बोले, 'घटना के दिन ऑफिस में थे करीब 100 लोग, अभी 8 शवों की हो पाई पहचान'

Delhi Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका में इमारत में लगी आग में मारे गए 27 लोगों में से अभी 8 की ही पहचान हो पाई है. अन्यों की डीएनए सैंपल से पहचान होगी, उनके भी सैंपल लिए गए हैं.

Mundka Fire Update: दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास बीते शुक्रवार को एक इमारत में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले को लेकर डीसीपी आउटर समीर शर्मा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि 13 मई की शाम 4:50 पर आग की कॉल आयी थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बिल्डिंग के शीशे तोड़े. सबसे ज्यादा लोग सेकंड फ्लोर पर फंसे थे. यहां से 50-60 लोगों को निकाला गया. 

डीसीपी ने बताया कि मनीष लाकड़ा, जो बिल्डिंग का मालिक है, वह टॉप फ्लोर पर था. वो अपने परिवार के साथ था और किसी तरह बाहर निकल कर भाग गया. मनीष लाकड़ा को तलाशने के लिए कई टीमों ने कई जगह रेड की. आज सुबह उसे घेवरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है. साल 2011 में मनीष के पिता ने ये बिल्डिंग ली थी, और 2016 में इसके नाम हो गयी. यहां पर टेनेंट वेरिफिकेशन भी नहीं हुई थी. मामले को लेकर एमसीडी, DSIDC आदि एजेंसियों से पूछा जाएगा.

27 में से 8 शवों की हो पाई पहचान
उन्होंने बताया कि 27 शवों में से अभी तक 8 की पहचान हुई है. अन्यों की डीएनए सैंपल से पहचान होगी, उनके भी सैंपल लिए गए. डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को इस ऑफिस में मोटिवेशनल प्रोग्राम होने के कारण सभी कर्मचारी दूसरी मंजिल पर मौजूद थे. आग लगने के बाद अंदर फंसे कुछ लोग फ्रंट साइड पर शीशे तोड़कर मेन रोड की तरफ से कूदकर बाहर निकले. आग के कारण काफी लोग बिल्डिंग में ही फंसे रह गए. बिल्डिंग में आने जाने का केवल एक ही रास्ता था. वह भी गली की तरफ है. घटना के दिन ऑफिस में 80 से 100 लोगों के होने का अंदाजा है.  

अभी तक तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी
इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह मुंडका थाने में आईपीसी की धारा 308, 304, 120 बी और 34 की धारा के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की थी. फिलहाल इसमें 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें बिल्डिंग का मालिकना हक रखने वाली सुशीला लाकड़ा, उनका बेटा मनीष लाकड़ा, मनीष की पत्नी सुनीता लाकड़ा के साथ-साथ इस प्रॉपटी को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किराए पर लेने वाले दो भाई हरीश गोयल और वरुण गोयल शामिल हैं. डीसीपी ने बताया कि गोयल बंधुओं को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मनीष लाकड़ा का आज गिरफ्तार किया गया. आगे भी जांच होगी, जिसकी भी ग़लती पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ 

Mundka Fire: मुंडका अग्निकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget