एक्सप्लोरर

इन पांच शर्तों के साथ भारत आना चाहता था दाऊद?

1993 में मुंबई में ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट से पहले भले दाऊद मुंबई से भागकर पाकिस्तान चला गया हो, लेकिन वो ब्लास्ट केस में मोस्ट वांटेड है. दाऊद ने भारत लौटने के लिए कुछ शर्तें रखी थी.

नई दिल्ली: क्या भारत का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत आना चाहता था ? पूर्व पुलिस अफसर और दाऊद से बात करने वाले नीरज कुमार का दावा है कि भारत लौटने के लिए दाऊद ने शर्तें रखने का भी चांस लिया था लेकिन बात बनी नहीं. नीरज कुमार के मुताबिक दाऊद ने भारत आने के लिए पांच शर्ते रखी थी. दाऊद ने शर्तें इसलिए रखी थीं क्योंकि वह  जेल जाने से भी डरता है और लॉक अप की थर्ड डिग्री से भी कांपता है.

दाऊद को लेकर बढ़ी सरगर्मी 

हाल ही में ब्रिटेन में दाऊद की संपत्ति जब्त हुई. मुंबई में भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी हुई और दाऊद की बहन हसीना पारकर पर फिल्म रिलीज हुई. फिर ये खबर उड़ी कि दाऊद इब्राहिम की बीबी महजबीं पिता सलीम शेख से मिलने 2016 में चुपचाप मुंबई आई थी और चुपचाप लौट गई. इतना सब होने के बाद देश में मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है.

पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे ने इसमें ये कहकर राजनीति जोड़ दी कि दाऊद भारत लौटने की कोशिश कर रहा है और वो सरकार से डील कर रहा है. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार चुनावी फायदे के लिए दाऊद की वापसी का श्रेय लेने में जुटी है.

एबीपी न्यूज पर पूर्व आईपीएस अफसर नीरज कुमार ने किए कई खुलासे

पूर्व आईपीएस अफसर नीरज कुमार ने दाऊद के बारे में बड़ा खुलासा किया है. दाऊद पर Dial D for Don किताब लिख चुके और सरेंडर के सिलसिले में दाऊद से बात कर चुके नीरज कुमार ने एबीपी न्यूज को बताया है कि दाऊद इब्राहिम भारत आना चाहता था और इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी थी. दाऊद ये तो जानता था कि उसकी शर्तें पूरी नहीं होंगी, लेकिन शर्ते रखने का चांस दाऊद ने लिया था.

1993 में मुंबई में ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट से पहले भले दाऊद मुंबई से भागकर पाकिस्तान चला गया हो, लेकिन वो ब्लास्ट केस में मोस्ट वांटेड है. दाऊद ने भारत लौटने के लिए कुछ शर्तें रखी थी.

पहली शर्त

भारत लौटने के बाद उसे लॉकअप में न रखा जाए

दूसरी शर्त

उसे जेल में न रखा जाए क्योंकि जेल में उसके कई दुश्मन हैं

तीसरी शर्त

हाउस अरेस्ट में रखा जाए.

चौथी शर्त

दाऊद खुद को मुंबई ब्लास्ट केस का आरोपी नहीं मानता. हालांकि वो इस बात के लिए तैयार है कि उस पर केवल ब्लास्ट का केस चले.

पांचवीं शर्त

गुनाह कबूल कराने के लिए कोई दवाब न डाला जाए.

क्या मोदी सरकार से एक भी शर्त मनवा पाएगा डॉन? 

दाऊद इब्राहिम का रहस्य बरकरार है. भारत सरकार मानती है कि दाऊद को पाकिस्तान ने पनाह दे रखी है, लेकिन पाकिस्तान ने कभी इसे सच नहीं माना. दाऊद ये जानता है कि भारत में अब सरकार नरेंद्र मोदी की है, जिन्होंने आतंक को मिटाने की कसम खा रखी है. दाऊद अगर भारत आना चाहता भी है तो क्या मोदी जैसी सरकार से एक भी शर्त मनवा पाएगा? ये तो शायद दाऊद भी नहीं रहा होगा.

सवाल ये है कि दाऊद का क्या होगा? वो पाकिस्तान में अपनी मौत मरेगा या भारत के हाथों पकड़े जाने पर मारा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget