एक्सप्लोरर

दाऊद का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, दाऊद के नाम से चल रहा था वसूली गैंग

गिरफ्तारी के बाद कासकर पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया गया है. इकबाल कासकर को मुंबई पुलिस के एंकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने गिरफ्तार किया है.

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कासकर पर आरोप है कि उसने एक बड़े बिल्डर को वसूली देने के लिए धमकाया. बिल्डर ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद नागपाड़ा इलाके से इकबाल कासकर को ठाणे की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने धर दबोचा. इकबाल के साथ तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आज मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, ‘’हमें कुछ समय से सूचना मिल रही थी की दाऊद का गैंग हमारे इलाके में सक्रिय है.’’ उन्होंने बताया, ‘’इकबाल कासकर को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है. हमारे पास 10-20 नाम ऐसे मिले हैं जहां से ये आरोपी उगाही कर रहे थे.''

पुलिस का कहना है कि इस मामले में दाऊद शामिल है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी. साथ ही हम ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तार हुए लोगों की कस्टडी लेने की कोशिश करेंगे. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर किसी नेता का नाम इसमें सामने आता है तो उसकी भी जांच की जाएगी. कौन है इकबाल कासकर? दाऊद का छोटा भाई इकबाल कास्कर मुंबई में रहता है. - इकबाल कासकर दाऊद का चौथे नंबर का भाई है. कासकर समेत दाऊद के सात भाई और चार बहनें हैं. 2003 में इकबाल कासकर को दुबई से गिरफ्तार किया गया था. कासकार को दुबई से डिपोर्ट कर मुंबई लाया गया था. मोका के तहत 4 साल कासकर ऑर्थर रोड जेल में रहा. साल 2007 में इकबाल कासकर रिहा हो गया. सारा-सहारा बिजनेस सेंटर में काला पैसा लगाने का केस चला लेकिन जांच एजेंसियां कोर्ट में इस मामले में आरोप साबित नहीं कर पाईं. बता दें कि 1998 में कत्ल के मुकदमे में भी कासकर बच गया था. इकबाल कासकर समेत दाऊद के सात भाई और चार बहनें थीं. उसके सबसे बड़े भाई शाबिर की हत्या हो चुकी है. एक भाई नूरा की 2009 में किडनी फेल होने से मौत हो गई... बाकी भाई दुबई कराची में रहते हैं.. दाऊद की दो बहनें फरजाना तुंदेकर और हसीना पारकर है. हसीना पारकर पर जल्द  ही फिल्म रिलीज होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget