एक्सप्लोरर

'दाऊद गैंग ने पीएम मोदी और सीएम योगी की हत्या करने के लिए कहा...', मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, आरोपी अरेस्ट

Mumbai News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग का मेंबर होने का दावा करने वाले एक शख्स को धमकी भरा कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने का दावा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इस शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी भरी कॉल की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोप को ट्रेस कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए शख्स ने दावा किया कि दाऊद गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया था. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले आरोपी शख्स ने जेजे अस्पताल को भी निशाने बनाने की धमकी दी. जेजे अस्पताल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सबसे प्रमुख अस्पतालों में से एक है. आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत आरोपी शख्स पर केस दर्ज कर लिया गया है, जो विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषाई या क्षेत्रीय समूहों या जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले बयानों को देने पर लगाया जाता है.  

मुंबई पुलिस ने क्या कहा? 

पुलिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है, 'दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लेकर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इस शख्स का दावा है कि दाऊद गैंग ने उसे पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या करने को कहा है. कॉल करने वाले शख्स ने जेजे अस्पताल को उड़ाने की धमकी भी दी है. आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.'

अक्टूबर में मिला था धमकी भरा मेल

इससे पहले, अक्टूबर में मुंबई पुलिस को एक मेल आया था, जिसे भेजने वाले शख्स ने कहा था कि अगर सरकार 500 करोड़ रुपये देने और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में फेल होती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नाम पर अहमदाबाद में बने क्रिकेट स्टेडियम को उड़ा दिया जाएगा. ईमेल में इस बात का भी दावा किया गया था कि आतंकवादी संगठनों ने हमलों को अंजाम देने के लिए लोगों को पहले से ही तैनात किया हुआ है. 

यह भी पढ़ें: जब दाऊद इब्राहिम ने दिया था इंटरव्यू...फिर डायरी हो गई चोरी, पत्रकार ने सुनाई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Embed widget