एक्सप्लोरर

जब दाऊद इब्राहिम ने दिया था इंटरव्यू...फिर डायरी हो गई चोरी, पत्रकार ने सुनाई पूरी कहानी

Sheela Bhatt On Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू लेने वाली सीनियर क्राइम रिपोर्टर शीला भट्ट ने इसके पीछे की कहानी बताई है.

Sheela Bhatt On Dawood Ibrahim: क्राइम बीट की सीनियर रिपोर्टर शीला भट्ट ने मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इंटरव्यू की पूरी कहानी बयां की है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि दाऊद इब्राहिम का साल 1981-82 में उनके पास फोन आया था. इस दौरान वो आतंकी नहीं सिर्फ अपराधी था. 

शीला भट्ट कहती हैं, ''मोहम्मद अली रोड में बच्चों का रिमांड रूम था जो कि पुलिस चलाती थी. इसको जेल रोड भी कहा जाता था. यहां पर करीम लाला गैंग के अफगान और पठान लोग यहां की लड़कियों को छेड़ते थे. ऐसे में दाऊद और पठान का झगड़ा होता था. उसने मुझे ये परेशानी बताने के लिए फोन किया था.'' 

शीला भट्ट ने बताया, "मुझे दाऊद इब्राहिम ने मिलने के लिए जेल रोड के पास बुलाया. यहां से मुझे और मेरे पति को कार से ले जाया गया. हम पहुंचे तो इब्राहिम और छोटा शकील बैठा हुआ था. हम यहां दाऊद को जानने गए थे. उसे बस इतना कहना था कि करीम लाला बुरा आदमी है. इस बात का मैंने किसी स्टोरी में सिर्फ जिक्र किया था." 

गुजरात में दाऊद इब्राहिम ने क्या कहा?
शीला भट्ट आगे कहती हैं, " मैं गुजरात जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग करती थी. इस दौरान मेरी यहां के तत्कालीन गृह मंत्री प्रबोध रावल से मुलाकात हुई और मैंने उनसे मदद मांगते हुए बड़ौदा जेल जाने की इजाजत मांगी. मुझे अनुमति दे दी गई. ऐसे में जब जेल पहुंची तो देखा कि दाऊद इब्राहिम फुटबॉल खेल रहा था. मुझसे उसने इस दौरान कहा कि मैं आलम जेब को नहीं छोड़ने वाला. मैंने इसे छाप दिया. कुछ दिन बाद आलम जेब की मौत हो गई. मुझे इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गवाह बना लिया." 

दाऊद इब्राहिम ने इंटरव्यू में क्या कहा?
शीला भट्ट ने कहा, "दाऊद ने देश को छोड़कर उसने सबसे बड़ी गलती की. वो दुबई चला गया था. इस दौरान बॉम्बे टाइम्स में एक स्टोरी आई कि वो यहां से भारत में ड्रग्स की स्मगलिंग कर रहा है. ड्रग्स की स्मगलिंग की बात आने के बाद मैंने इब्राहिम को 1988 में फोन किया. मैं दुबई पहुंची. मैंने यहां के दोस्त की मदद से दुबई में एक फोटोग्राफर लिया. इसके बाद मैं पर्ल बिल्डिंग गई लेकिन फोटोग्राफर को पता चल गया कि मैं दाऊद इब्राहिम से इंटरव्यू लेने आईं हूं तो वो भाग गया. मुझे कैमरा दे दिया, लेकिन पहले दिन उसने इंटरव्यू नहीं दिया." 

भट्ट ने बताया, "मैं दूसरे दिन वापस आई. इस दौरान भारत में दाऊद का ड्रग्स का कारोबार संभाल रहा अब्दुल्ला की मौजदूगी में भी इंटरव्यू करने से उसने मना कर दिया, लेकिन बातचीत के दौरान दाऊद ने बताया कि उसने तीन मर्डर किए हैं. मैंने ही आलम जेब को भी मारा. उसने मेरे पास डायरी देखी. मुझे दाऊद ने तीसरे दिन इंटरव्यू दिया, लेकिन मेरे दूसरे दिन वाली डायरी मुंबई एयरपोर्ट पर चोरी हो गई. मुझे लगा कि दाऊद डर गया."

ये भी पढ़ें- जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से भगा दिया था, यहां पढ़ें रोचक किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget