एक्सप्लोरर

खुल रहे है अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर एजाज लकड़ावला के तार, दाउद का करीबी रहा तारिक परवीन भी गिरफ्तार

अब एजाज लकड़ावला के लिंक का खुलासा हो रहा है. इसी कड़ी में ताजा गिरफ्तार तारिक परवीन की है. एक समय में वह दाउद इब्राहिम और छोटा शकील के लिए काम किया करता था. तारिक की गिरफ्तारी के बाद आने वाले दिनों में और खुलासे होने वाले हैं.

मुंबई: मुंबई पुलिस के एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने जनवरी महीने में अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर एजाज लकड़ावला को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के साथ एजाज लकड़ावला के लिंक का खुलासा हो रहा है और इसी कड़ी में एक वक्त दाउद इब्राहिम और छोटा शकील के लिए काम करने वाले गैंगस्टर तारिक परवीन सलाखों के पीछे है.

एजाज करीब दो दशक पहले देश छोड़कर फरार हो गया था और विदेश से अपना वसूली रैकेट चला रहा था. भारत में उसके लिए काम करने वाले अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर के नाम अब सामने आ रहे हैं और सलाखों के पीछे भेजे जा रहे हैं. ताजा गिरफ्तारी तारिक परवीन की है.

अब तक एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने एजाज और उसकी बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने एजाज की बेटी शिफा शेख को फ़र्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया था. शिफा के गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने पटना एयरपोर्ट से एजाज को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके करीबी सलीम महाराज को धर दबोचा और अब तारिक भी पुलिस की गिरफ्त में है. क्राइम ब्रांच एजाज के एक्सटॉर्शन नेक्सस को पूरी तरह तोड़ना चाहता है.

साल 2013 में एक वसूली के मामले में तारिक परवीन पर कार्रवाई की गई थी. 10 लाख रुपये की वसूली मामले में तारिक जेल भी गया था. जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह चोरी छिपे वसूली का काला कारोबार जारी रखे हुए था. एजाज के निर्देश पर तारिक वसूली को अंजाम देता था.

मुंबई के नामी बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर्स को वसूली के लिए धमकी भरे कॉल करता था. तारिक की गिरफ्तारी के बाद आने वाले दिनों में अंडरवर्ल्ड के वसूली यूनिट से जुड़े और खुलासे होने वाले हैं. एजाज के कई छुपे हुए प्यादे भी सलाखों के पीछे हो सकते हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget