एक्सप्लोरर

Shraddha Murder case: डेटिंग एप बंबल ने जारी किया बयान- क्राइम के बारे में जानकर दु:खी, पुलिस जल्द जुटाएगी जानकारी

Bumble On Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के मामले में जल्द पुलिस बंबल की टीम से केस के सिलसिले में जानकारी जुटा सकती है. बंबल के जरिए ही आफताब श्रद्धा से मिला था.

Shraddha Murder Case Latest News: श्रद्धा मर्डर केस मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है. बार-बार आफताब बयान बदल रहा है, इन सबके बीच सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम बंबल से इस संबंध में जानकारी जुटा सकती है. कहा जा रहा है आफताब पूनावाला ने डेटिंग एप बंबल के जरिए अपनी प्रेमिका श्रद्धा वॉकर से मुलाकात की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी आफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद-उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. बंबल ने बयान जारी कर कहा है कि इस "अपराध के बारे में सुनकर बहुत दु:ख हुआ है, जब भी जरूरत होगी वो पुलिस की मदद के लिए मौजूद रहेंगे. 

श्रद्धा वॉकर और आफताब पूनावाल इसी बंबल डेटिंग एप के जरिए एक-दूसरे से मिले थे. दोनों के माता-पिता के उनके रिश्ते पर आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों मुंबई से दिल्ली आ गए थे. बंबल के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, "इस अकथनीय क्राइम के बारे में जानकर बंबल में हर कोई टूट गया है, हमारी संवेदनाएं श्रद्धा वॉकर के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं."

जल्द पुलिस कर सकती है बंबल से संपर्क

प्रवक्ता ने ये भी कहा, 'अगर वे हमारे सपोर्ट चाहते हैं तो हम बारीकी से इसकी जांच करेंगे और कानून के लिए उपलब्ध रहेंगे. हमारे सदस्यों की सिक्योरिटी हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हमारे पास इसके लिए डेडिकेटिड ग्लोबल टीम मौजूद है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र बताते हैं कि पुलिस आफताब पूनावाला की प्रोफाइल के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए डेटिंग एप बंबल से संपर्क करेगी. 

दूसरी महिला से मिला था आफताब

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आफताब श्रद्धा वॉकर की हत्या के 20 दिन बाद ही इसी डेटिंग एप के जरिए किसी दूसरी महिला से मिला और उसने उसे डेट करना शुरू कर दिया था. वो उस महिला को अक्सर घर लाता था, वहीं श्रद्धा वॉकर के शरीर के टुकड़े उस वक्त दिल्ली के अपार्टमेंट में थे. पुलिस को अब इस बात का भी शक है कि आफताब पूनावाला ने उसे गलत जानकारी देकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी. 

पुलिस को आफताब के बयानों पर यकीन नहीं

पुलिस को आफताब के बयानों और श्रद्धा वॉकर की हत्या से जुड़े दिए गए बयानों पर यकीन नहीं है. पुलिस की पूछताछ में आफताब पूनावाला लगातार अपना बयान बदलता रहा है. पहले उसने कहा कि श्रद्धा वॉकर का मोबाइल फोन उसने महाराष्ट्र में फेंक दिया और दूसरी बार उसने कहा कि उसने उसके फोन को दिल्ली में फेंका. पुलिस ने नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराने के लिए दिल्ली की एक अदालत से इजाजत भी मांगी थी. बंबल डेटिंग एप 2014 में बिजनेसमैन व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने बनाया था. यह अमेरिका में मौजूद है.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: घर का खर्च कौन उठाएगा? हत्या के दिन इस बात को लेकर श्रद्धा और आफताब में हुआ था झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget