एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा की बढ़ेगी मुश्किलें! दर्शन हीरानंदानी का दावा- 'पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए अडानी को बनाया निशाना'

Cash For Query Issue: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने के बीजेपी के आरोप के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है.

Darshan Hiranandani On Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोप मामले में गुरुवार (19 अक्टूबर) को नया मोड़ आया.

उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी ने दावा किया है कि महुआ मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के मामले में गौतम अडानी को निशाना इसलिए बनाया ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब कर सकें. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी दी है.

आरोप है कि रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करने वाले हीरानंदानी ग्रुप ने अडानी ग्रुप के बारे में संसद में सवाल उठाने के लिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को कथित तौर पर पैसे दिए थे. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने कहा कि मोइत्रा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पीएम मोदी की बेदाग छवि ने विपक्ष को उन पर हमला करने का कोई मौका नहीं दिया. 

हीरानंदानी ने और क्या कहा?
हलफनामे में हीरानंदानी ने स्वीकार किया कि सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की कंपनी के एलएनजी टर्मिनल के बजाए ओडिशा में धामरा एलएनजी आयात सुविधा केंद्र को चुनने के बाद उन्होंने अडानी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछने के लिए मोइत्रा के संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था. 

उन्होंने दावा किया कि मोइत्रा ने ‘‘महंगी लग्जरी आइटम, दिल्ली में उनके बंगले की मरम्मत, यात्रा खर्च, छुट्टियों के अलावा देश और दुनिया में विभिन्न स्थानों पर उनकी यात्राओं के लिए मदद की लगातार मांग की.’’

हीरानंदानी ने कहा कि साल 2017 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में महुआ मोइत्रा से मुलाकात के बाद वह पिछले कुछ वर्षों में उनकी ‘करीबी निजी दोस्त बन गईं. हीरानंदानी ने कहा कि इससे उन्हें विपक्षी दलों की शासित राज्यों में व्यापार का अवसर मिलने की उम्मीद थी.

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

हीरानंदानी के इस दावे के बाद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं संसद की गरिमा मेरे लिए सर्वोपरि है. सत्यमेव जयते.

लोकसभा की आचार समिति के पास मामला

बता दें कि मंगलवार (17 अक्टूबर को) लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ की गई शिकायत की जांच के लिए मामले को लोकसभा की आचार समिति के पास भेज दिया था. 

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (15 अक्टूबर) को ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए उद्योगपति हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. इस आरोप को टीएमसी नेता महुआ ने आधारहीन बताया. साथ ही ओम बिरला से आग्रह किया है कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दें.

ये भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा मामला एलएस एथिक्स कमेटी के पास गया: क्या है ये और इसमें कौन-कौन हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget