एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के कार्यक्रम प्रसारण में दलित छात्रों को अलग बैठाने के मामले की जांच

प्रधानमंत्री के 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था, जिसका प्रसारण टीवी पर पूरे देश में किया गया था.

शिमला: पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान कुल्लू के सरकारी स्कूल के दलित छात्रों को अलग से बैठाए जाने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को जांच के आदेश दिए. प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया की रिपोर्ट से मामले का संज्ञान लिया है. प्रधानमंत्री के 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था, जिसका प्रसारण टीवी पर पूरे देश में किया गया था.

कुल्लू के उप आयुक्त यूनुस खान ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "मैंने सोशल मीडिया की रिपोर्ट को संज्ञान में लिया है और मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. सोमवार सुबह पुलिस, शिक्षा व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और स्कूल का दौरा करने के लिए कहा गया." उन्होंने कहा कि स्कूल के जिले के दूर-दराज इलाके में स्थित होने के कारण अधिकारियों के मंगलवार को कुल्लू मुख्यालय लौटने और रिपोर्ट जमा करने की संभावना है.

खान ने कहा कि स्कूल के हेडमास्टर राजन भारद्वाज को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है. हेडमास्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है और जरूरत हुई तो उनकी आपराधिक जवाबदेही तय की जाएगी. माना जा रहा है कि अनाम छात्रों के माध्यम से हाथ से लिखी गई एक गुमनाम शिकायत सोशल मीडिया पर चल रही है, जिसमें कहा गया है कि चेस्ठा की ग्राम पंचायत ने मोदी के कार्यक्रम को देखने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के घर पर व्यवस्था की थी.

छात्रों ने लिखा है कि एक शिक्षक ने उन्हें घोड़ों को रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कमरे के बाहर एक स्थान पर बैठने को मजबूर किया. एक टीवी वहां लगाया गया था. अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान भी 'जाति भेद' का सामना करना पड़ता है. उप आयुक्त ने कहा कि उन्हें किसी छात्र या माता-पिता से कोई शिकायत नहीं मिली है. मोदी ने 16 फरवरी को देश भर के छात्रों को परीक्षा से निपटने के गुर सिखाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget