एक्सप्लोरर

क्राइम ब्रांच की टीम ने पाली आश्रम में 3 घंटे पूछताछ की, नहीं मिला दाती महाराज

जिस महिला ने दाती महाराज के ऊपर रेप का आरोप लगाया है, क्राइम ब्रांच की टीम उस महिला को लेकर राजस्थान के सोजत थाने पहुंची है.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज दाती महाराज के राजस्थान के पाली आश्रम में लगभग 3 घण्टे की पूछताछ की और जांच के बाद वहां से निकली. तकरीबन 3 घंटे तक क्राइम ब्रांच की टीम आश्रम के अंदर रही और इसने पूरे आश्रम को सर्च किया. पीड़ित महिला ने पाली आश्रम में उस जगह की पहचान करवाई जहां उसके साथ रेप किया गया था. अब क्राइम ब्रांच की टीम महिला को लेकर राजस्थान के पाली आश्रम से निकल चुकी है. बता दें कि दाती महाराज की शिष्या ने उस पर रेप का आरोप लगाया है जिसकी जांच चल रही है.

सर्च के दौरान दिल्ली क्राइम ब्रांच को आश्रम के अंदर 6 कमरे मिले, उन कमरों से कुछ सामान बरामद किया है, साथ ही लड़की से उस जगह की पहचान भी कराई जहां उसके साथ बलात्कार हुआ था, इतना ही नहीं आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई और उनसे पूछा गया कि आखिरकार दाती महाराज आश्रम से कब गायब हुआ. पीड़ित महिला ने कहा कि वो अपनी आपबीती सबको बता चुकी है और क्राइम ब्रांच को सब बता दिया गया है, बार-बार पूछने से कुछ नहीं होगा और दाती महाराज को सजा मिलनी चाहिए. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच महिला को लेकर दिल्ली के लिए निकल गई है.

इससे पहले रेप का आरोपी दाती महाराज क्राइम ब्रांच के सामने जवाब देने नहीं पहुंचा था और अपने राजस्थान के पाली आश्रम से भी लापता हो गया है. पाली आश्रम पर सुरक्षा देने के लिए आरएसी के 40 जवान पहुंच चुके हैं और तक़रीबन 1 दर्जन के करीब ही लोग आश्रम के बाहर मौजूद हैं.

 रेप के बाद अब दाती महाराज पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

जिस महिला ने दाती महाराज के ऊपर रेप का आरोप लगाया है, क्राइम ब्रांच की टीम उस महिला को लेकर राजस्थान के सोजत थाने पहुंची थी यहां से लोकल पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम दाती महाराज के पाली आश्रम में गई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि दाती महाराज ने दिल्ली और राजस्थान के पाली के आश्रम में उसके साथ रेप किया था, पुलिस की टीम महिला को साथ लेजाकर आश्रम के अंदर की उस लोकेशन की पहचान करवाएगी जहां उसके साथ बलात्कार किया गया था.

क्राइम ब्रांच की टीम पहले महिला को लेकर दिल्ली के मंदिर में गई थी, वहां पर सर्च किया गया उस लोकेशन का पता लगाया जहां उसके साथ बलात्कर किया गया, अब क्राइम ब्रांच की टीम यहां राजस्थान आई है. हालांकि दाती महाराज आश्रम में नहीं मिला.

दाती महाराज पर बलात्कार के गंभीर आरोप जिस दाती महाराज के चरणों में झुककर भक्तों ने अपने ग्रहों की चाल सुधारनी चाही. जो बेटियों को कुदरत का उपहार बता, जीने का अधिकार देने की बातें करता रहता था उसी दाती महाराज पर उसी की शिष्या ने राजस्थान और दिल्ली आश्रम में कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है. शनि को शत्रु नहीं मित्र बताकर स्वयंभू संत बना दाती महाराज पर आरोप है कि इसने अपनी शिष्या से चरण सेवा के नाम पर बलात्कार करके, मुंह ना खोलने को कहा था. लेकिन आरोप लगने के बाद दाती महाराज ने बलात्कार के आरोपों को अपने ही एक पुराने सेवादार सचिन जैन की साजिश बताया.

दाती महाराज के खिलाफ अब रेप के साथ साथ ठगी और पैसा वसूली के आरोप भी सामने आने लगे हैं. लेकिन हर आरोप को दाती साजिश बताकर पल्ला झाड़ रहा है. जहां रेप का आरोपी दाती महाराज कहता है कि सचिन जैन ने मुझे दबाया वहीं दाती महाराज के पूर्व सेवादार सचिन जैन ने भी दाती महाराज पर सनसनीखेज आरोप लगाया है कि वो मारने की धमकी देते थे.

रेप के बाद अब दाती महाराज पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget