एक्सप्लोरर

अनाहिता की छोटी सी गलती बनी साइरस मिस्त्री की मौत का कारण! पालघर पुलिस ने किया खुलासा

Cyrus Mistry Death: 4 सितंबर को गुजरात से मुंबई लौटते समय महाराष्ट्र के पालघर जिले में कासा नदी के पुल के पास साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई थी.

Cyrus Mistry Car Accident: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी. यह हादसा इतना ज्यादा भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए थे. दो महीने चली जांच-पड़ताल के बाद पालघर पुलिस ने उनकी मौत की वजह का खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में डॉ. अनाहिता पंडोले के पति का बयान दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि अचानक लेन बदलने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें अनाहिता कार को कंट्रोल नहीं कर पाईं. 

उनके पति डेरियस पंडोले ने कहा कि अचानक लेन बदलने के बाद कार के सामने एक वाहन आ गया था, अनाहिता तब कार को कंट्रोल नहीं कर पाईं. इस हादसे में अनाहिता और उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. अनाहिता का अभी भी इलाज जारी है. इसलिए उनका बयान दर्ज नहीं किया गया. डीवाईएसपी प्रशांत परदेशी ने इस बात की जानकारी दी है. 

डेरियस को कुछ दिन पहले ही मिली अस्पताल से छुट्टी 

बता दें कि, अनाहिता पंडोले (Anahita Pandole) के पति को डेरियस पंडोले (Darius Pandole) को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है. डेरियस पंडोले का इलाज मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir HN Reliance Foundation Hospital) में चल रहा था. वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, अनाहिता की तबीयत में जिस तरह से सुधार हो रहा है, उससे उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है. 

हादसे के दौरान गाड़ी में कौन-कौन था सवार?

पिछले चार सितंबर को गुजरात से मुंबई लौटते समय महाराष्ट्र के पालघर जिले में कासा नदी के पुल के पास साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे में साइरस मिस्त्री और उनके एक दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी. वहीं, डेरियस और अनहिता पंडोले घायल हो गए थे. कार में चार लोग सवाल थे. अनाहिता पंडोले गाड़ी चला रही थीं, उनके पति उनकी बगल वाली सीट पर बैठे थे. वहीं, मिस्त्री और जहांगीर दोनों ही पीछे की सीट पर बैठे हुए थे. 

ये भी पढ़ें: Punjab: इलाज करा रहे तीन युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, झगड़े के बाद पहुंचे थे अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
Explained: कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, साउथ कोरिया और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, जापान और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget