एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death: कौन हैं साइसर मिस्त्री के साथ बैठकर कार चलाने वाली महिला अनाहिता पंडोले? जानें खास बातें

Cyrus Mistry Accident: रोड एक्सीडेंट में जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) बच गए, जबकि मिस्त्री (54) और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई.

Cyrus Mistry Death: महाराष्ट्र में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की लग्जरी कार मर्सिडिज को चला रहीं अनाहिता पंडोले और उनके पति को रविवार को हुई दुर्घटना में घायल होने के बाद सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की संभावना है. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. दुर्घटना में जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) बच गए, जबकि मिस्त्री (54) और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई.  यह एक्सीडेंट मुंबई से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर दोपहर करीब तीन बजे हुई.

गौरतलब है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. इस सड़क दुर्घटना में मिस्त्री का निधन हो गया. उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. एक्सीडेंट के बाद अनाहिता पंडोले और डेरियस पंडोले को गुजरात के वापी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारी ने रविवार रात बताया, ''उन्हें सोमवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है.''

साइरस मिस्त्री कौन थे?
साइरस मिस्त्री टाटा समूह की प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस के छठे और सबसे युवा चेयरमैन रहे. जब वर्ष 2012 में वह चेयरमैन बने तो उनकी उम्र सिर्फ 44 साल थी. टाटा परिवार के बाहर के वह सिर्फ दूसरे व्यक्ति थे जो टाटा संस के चेयरमैन बने. मिस्त्री ने टाटा संस के बोर्ड में अपने पिता पलोनजी शापूरजी की जगह ली थी जिनके पास इस कंपनी में 18.5 प्रतिशत की सर्वाधिक एकल हिस्सेदारी थी. वह टाटा पावर और टाटा एलेक्सी के बोर्ड में भी निदेशक के पद पर रहे.

टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर मिस्त्री ने टिकाऊपन पर जोर दिया. उन्होंने कई कदम उठाए जिनमें कुछ विदेशी इकाइयों की बिक्री एवं बंदी भी शामिल है.  टाटा संस का चेयरमैन बनने के पहले वह अपने परिवार के शापूरजी पलोनजी समूह के प्रबंध निदेशक थे. साल 1991 में साइरस मिस्त्री ने निर्माण कंपनी शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के निदेशक के तौर पर पारिवारिक व्यवसाय में कदम रखा था. मिस्त्री की अगुआई में शापूरजी पलोनजी का निर्माण कारोबार दो करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हो गया था.

मुंबई में चार जुलाई, 1968 को जन्मे साइरस मिस्त्री एक आयरिश नागरिक थे. उनकी मां आयरलैंड की रहने वाली थीं. मृदुभाषी होने के साथ स्पष्टवादी मिस्त्री को गोल्फ खेलना और किताबें पढ़ना पसंद था. मिस्त्री की बहन अलू की शादी नोएल टाटा से हुई है जो रतन टाटा के सौतेले भाई हैं.

यह भी पढ़ें-

Cyrus Mistry Death: बॉलीवुड सितारों ने साइरस मिस्त्री को दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर से बोमन ईरानी तक ने किया याद

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की मौत पर CM शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, जांच के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget