एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की मौत पर CM शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, जांच के दिए निर्देश

Maharashtra: उद्योगपति साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में सड़क हादसे में मौत हो गई है. साइरस मिस्त्री की मौत पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है.

Cyrus Mistry Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे पालघर इलाके में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई. इस हादसे के दौरान इनकी गाड़ी में में कुल 4 लोग सवार थे और हादसे में साइरस मिस्त्री सहित 2 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं साइरस मिस्त्री की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है. इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)  ने पुलिस से साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना को लेकर विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा संस के पूर्व चैयरमेन साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे. यह एक बहुत बड़ी क्षति है, मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.

इसके साथ ही टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा "हैरान और गहरा दुख दिया, डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिए.

 शरद पवार बोले- कॉरपोरेट वर्ल्ड का चमकीला सितारा खो दिया
 
वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साइर मिस्त्री की मौत पर ट्वीट कर लिखा- टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन की चौंकाने वाली खबर के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है. वह एक गतिशील और प्रतिभाशाली उद्यमी थे, हमने कॉरपोरेट वर्ल्ड के सबसे चमकीले सितारे में से एक को खो दिया. यह भारतीय उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.

शिवसेना नेताओं ने भी जताया दुख

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर लिखा- साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे. भारत ने आज एक युवा, उम्दा उद्योगपति खो दिया. ओम शांति. इसके साथ ही शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा- सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. उनके लिए प्रार्थना, इस दुखद से निपटने के लिए उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना.

Cyrus Mistry: विवादों से रहा साइरस मिस्त्री का नाता ! जब रतन टाटा के साथ विवाद से लगा था कॉरपोरेट जगत को झटका

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत पर पुलिस का आया बयान, बताया कैसे हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget