एक्सप्लोरर

Cyclone Yaas: ओडिशा में 26 मई तक तूफान के पहुंचने का अनुमान, सभी तटीय जिले हाई अलर्ट पर 

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी तटीय और आसपास के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है. राज्य के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने कहा है कि प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. राज्य सरकार ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 मई की सुबह तक तूफान के ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पहुंच सकता है.

भुवनेश्वरः बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी तटीय और आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद कहा कि राज्य  पर यदि तूफान 'यास'  (Yaas ) का कोई प्रभाव पड़ता है तो प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

महापात्र ने कहा, शुक्रवार को सभी लाइन विभागों, एनडीआरएफ, तटरक्षक बल, आईएनएस चिल्का, डीजी पुलिस और डीजी फायर सर्विस के साथ बैठक की गई. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग जैसे बिजली कंपनियां, स्वास्थ्य विभाग,  ग्रामीण और शहरी जल आपूर्ति विभाग, ओडिशा डिजास्टर रिपॉन्स फोर्स और एनडीआरएफ टीमों को मैनपावर और जरूरी  सामग्री के साथ तैयार रहने के लिए अलर्ट पर रखा गया है. 

दो-तीन दिन में स्थिति होगी और स्पष्ट 
सुरेश महापात्र ने कहा कि ओडिशा प्रशासन तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, “ अगले दो-तीन दिनों में चक्रवात के रास्ते के बारे में चीजें और स्पष्ट हो जाएंगी तो हम तय करेंगे कि हमें कहां और अधिक ध्यान केंद्रित करना है. आश्रय स्थलों और सुरक्षित भवनों के लिए पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. " 

वहीं, विशेष राहत आयुक्त प्रदीप के जेना ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल के दो हवाई जहाज और शिप समुद्र में गश्त कर रहे हैं ताकि राज्य में चक्रवात आने से पहले मछली पकड़ने वाली नौकाओं और जहाजों को तट पर आने में मदद मिल सके.

भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ संपर्क में राज्य सरकार
जेना ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज चिल्का और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और संभावित आपदा से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्य सरकार के साथ संपर्क में हैं. जेना ने कहा कि एनडीआरएफ की 5 टीमें अब तक गुजरात से ओडिशा लौट चुकी हैं. एनडीआरएफ की 17 टीमें, ओडीआरएएफ की 20 बटालियन और फायर सर्विस की 100 टीमें राहत और बचाव अभियान के लिए तैयार हैं.

26 मई तक तूफान के ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचने का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, 26 मई की सुबह तक तूफान के ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पहुंच सकता है. राज्य सरकार ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है. वहीं,  संभावित चक्रवात के कारण पेड़ों के गिरने पर हटाने के लिए के लिए वन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है. बिजली वितरण कंपनियों आपदा खत्म होते ही बहाली का काम शुरू करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें

Corona Update: 24 घंटे में आए 2.57 लाख नए कोरोना मामले, एक लाख एक्टिव केस घटे

ताउते तूफान के दौरान बार्ज पर मौजूद 49 लोगों की मौत, शिवसेना ने कहा- क्या पेट्रोलियम मंत्री जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget