एक्सप्लोरर

गुजरात में तूफान ‘वायु’ की दहशत, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट, लोगों को सुरक्षित जगह भेजा जाएगा

चक्रवात ‘वायु’ वेरावल तट के करीब 650 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और अगले 12 घंटे में इसके तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. हाल में ओडिशा चक्रवात फोनी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था.

अहमदाबाद: गुजरात में चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से दहशत फैल गई है. इस तूफान से निपटने के लिए गुजरात प्रशासन हाई अलर्ट पर है. ‘वायु’ के कल वेरावल के पास तट पर पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि तटीय इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा.

ओडिशा में अपनाई गई तकनीक को सीखेगी गुजरात सरकार

मौसम संबंधी हालिया रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात ‘वायु’ वेरावल तट के करीब 650 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और अगले 12 घंटे में इसके तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. यह तूफान 13 जून तक राज्य के तट पर पहुंच सकता है. रूपाणी ने कहा कि कच्छ से लेकर दक्षिण गुजरात में फैले समूची तटरेखा को हाई अलर्ट पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि चक्रवात फोनी के दौरान ओडिशा में अपनायी गयी आपदा प्रबंधन तकनीक को सीखने और उन्हें लागू करने के लिये गुजरात के संबंधित अधिकारी ओडिशा सरकार के साथ संपर्क में हैं.

मौसम संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द- रुपाणी

हाल में राज्य चक्रवात फोनी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने बताया कि हमने सभी संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया गया है. कल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सभी मंत्री राहत और बचाव अभियान का जायजा लेने के लिये विभिन्न जिलों में जायेंगे.

तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजेंगे- रुपाणी

उन्होंने कहा कि 13 और 14 जून हमारे लिये बहुत अहम हैं. हमने सेना, एनडीआरएफ, तटरक्षक और अन्य एजेंसियों से राहत और बचाव कार्य के लिये मदद मांगी है. मानवीय क्षति कम से कम हो इसके लिये हमलोग कल से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजेंगे. गुजरात बंदरगाह और यातायात विभाग की प्रधान सचिव सुनैना तोमर ने बताया कि राज्य के सभी बंदरगाहों पर आपदा प्रबंधन योजना लागू की गयी है.

यह भी पढ़ें-

नृपेंद्र मिश्रा पीएम मोदी के प्रमुख सचिव बने रहेंगे, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

दालों की महंगाई पर मोदी सरकार एक्शन में, 4 लाख टन अरहर दाल का इंपोर्ट करेगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के बाद कांग्रेस का 'महिला कार्ड' !

मुस्लिम धर्मगुरू ने किया मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत, धन्यवाद भी दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget