एक्सप्लोरर

Cyclone Tauktae: ताउते तूफान को लेकर सेना अलर्ट, गुजरात में 180 टीमें तैनात, NDRF भी मुस्तैद | जानें कैसी हैं तैयारियां

सेना ने बयान जारी कर बताया है कि सभी सेक्टर कमांर्डर्स और डिवीजनल हेडक्वार्टर्स को तूफान से प्रभावित गुजरात के सभी जिलों के कलेक्टर और डिवीजनल-कमिशनर्स से संपर्क में रहने के आदेश दिए गए हैं.

नई दिल्ली: ताउते चक्रवात के गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना को लेकर सेना भी अलर्ट हो गई है. सेना ने गुजरात में अपनी 180 टीमों को तैनात किया है, जिनमें खासतौर से इंजीनियरिंग टास्क फोर्स भी शामिल हैं. ये टीमें गुजरात के सौराष्ट्र और जूनागढ़ इलाकों के अलावा केंद्र-शासित प्रदेश दीव में तैनात की गई हैं.

सेना ने बयान जारी कर बताया है कि सभी सेक्टर कमांर्डर्स और डिवीजनल हेडक्वार्टर्स को तूफान से प्रभावित गुजरात के सभी जिलों के कलेक्टर और डिवीजनल-कमिशनर्स से संपर्क में रहने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा गुजरात के सभी कोविड हॉस्पिटल्स, जिसमें अहमदाबाद का डीआरडीओ धन्वंतरी अस्पताल भी शामिल है, उन सभी में पॉवर-बैक की व्यवस्था भी कर रही हैं.

सेना के मुताबिक, अहमदाबाद में तैनात मेजर-जनरल रैंक के अधिकारी सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए और राज्य को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया. सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन ने भी कहा कि चाहे प्राकृतिक-आपदा हो या फिर कोई दूसरी सिविलियन-मदद, सेना हमेशा समय से पहले तैयार रहती है और स्थानीय प्रशासन की मदद भी करती है.

इधर राजधानी दिल्ली में खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चक्रवात ताउते में सशस्त्र-सेनाओं द्वारा की जा रही मदद को लेकर एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जिसमें सीडीएस, जनरल बिपिन रावत, सेना की तीनों अंगों के प्रमुख सहित रक्षा सचिव भी शामिल हुए.

नौसेना: भारतीय नौसेना की 11 नेवल डायविंग टीम स्टैंड-बाय पर रखी गई हैं. इसके अलावा 12 फ्लड रेस्कयू टीम भी प्रभावित इलाकों में तैनात कर दी गई हैं. नौसेना के तीन युद्धपोत, आईएनएस तलवार, तरकश और तबर भी समंदर में किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार हैं. नौसेना के मुताबिक, मुंबई के करीब बॉम्बे हाई एरिया (समंदर) में हीरा ऑयल फील्ड में 273 कर्मचारियों के फंसे होने के चलते आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकता जहाज को रेस्कयू मिशन में लगाया गया है. खराब मौसम और समंदर में तूफान के बावजूद नौसेना के ये दोनों युद्धपोत मदद करने में जुटे हैं. इसके अलावा सोमवार की सुबह को कर्नाटक के तट के करीब एक जहाज के समंदर में बह जाने के कारण उसमें से 09 क्रू-मेंबर्स को कोस्टगार्ड की मदद से सुरक्षित बचाया गया.

कोस्टगार्ड: कोस्टगार्ड के 37 समुद्री-जहाज और 72 एयरक्राफ्ट इस वक्त देश के पश्चिमी तट और उससे सटे समंदर पर नजर बनाए हुए हैं. सोमवार को गोवा के करीब एक मछुआरे के बोट से मिली एसओएस कॉल के बाद कोस्टगार्ड के आईसीजी समर्थ जहाज ने ना केवल बोट में मौजूद 15 मछुआरों को सुरक्षित बचाया, बल्कि उनकी बोट को भी तट तक ‘टो’ करके लाए.

एनडीआरएफ: ताउते चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की कुल 100 टीमें प्रभावित राज्यों में तैनात की गई हैं. सबसे ज्यादा 44 टीमें गुजरात में तैनात की गई हैं. क्योंकि माना जा रहा है कि चक्रवात का लैंडफॉल 18 मई को गुजरात के तट पर ही होने की संभावना है.

इसके अलावा एनडीआरएफ की 12 टीमें महाराष्ट्र में, केरल में 09 और तमिलनाडु में 08 टीमें तैनात की गई हैं. एनडीआरएफ के मुताबिक, हर टीम में 47 सदस्य हैं, जो चक्रवात, तूफान और बाढ़ जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए जरूरी बोट्स और उपकरण से लैस हैं. गोवा में भी एक और दीव में दो टीमें तैनात की गई हैं. एनडीआरएफ के मुताबिक, 100 टीमों में से 79 टीमें इस वक्त सभी प्रभावित राज्यों के तटों पर तैनात हैं. इसके अलावा 14 टीमें रिजर्व में हैं और 22 टीमें गाजियाबाद, भटिंडा, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा में स्टैंड-बाय पर रखी गई हैं.

एनडीआरएफ की टीमें तटीय इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं. इसके अलावा सड़कों पर गिरे पेड़ और पोल हटाने का काम भी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget