एक्सप्लोरर

Cyclone Nivar: तमिलनाडु और पुदुचेरी में बारिश के साथ तेज हवाएं, जानें चक्रवाती तूफान निवार की बड़ी बातें

Cyclone Nivar ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में अपनी दस्तक दे दी है. वहीं इस तूफान के चलते चेन्नई की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

नई दिल्लीः Cyclone Nivar इस साल का चौथा चक्रवाती तूफान है. इससे पहले अम्फान, निसर्ग और गति ने दस्तक दी थी. खबर मिल रही है कि चक्रवाती तूफान निवार का आगमन तमिलनाडु में हो गया है. तूफान के कारण लगातार तेज हवा के थपेड़े चेन्नई और कडलोर में समुद्र तट से टकरा रहे हैं. इसके साथ ही पुदुचेरी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी देखी जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के महाबलीपुरम में निवार तूफान का प्रकोप देखा जा सकता है. यहां तेज रफ्तार हवाएं समुद्र तट से टकरा रहीं हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि बीते 6 घंटे में निवार तूफान 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. वहीं Cyclone Nivar के चलते चेन्नई की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जिसके चलते 25 नवंबर को शेड्यूल की गई 49 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था.

Cyclone Nivar से जुड़ी बड़ी बातें

1. भारत में Cyclone Nivar का प्रकोप सबसे ज्यादा तमिलनाडु और पुदुचेरी में देखने को मिल सकता है. Cyclone Nivar को 'गंभीर चक्रवाती तूफान' की श्रेणी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि निवार के कारण सबसे ज्यादा नुकसान घरों, बिजली की लाइनों और फसलों को हो सकता है.

2. मौसम विभाग के अनुसार Cyclone Nivar की स्पीड 120 से 130 किमी प्रति घंटे बताई गई है. जिस दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. वहीं तटीय क्षेत्रों में आवाजाही पर रोक लगाई गई है.

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात निवार का हाई अलर्ट जारी होने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बातचीत कर हालात की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया.

4. पुदुचेरी की एलजी किरण बेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पुदुचेरी में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और सुबह के 5 बजे तक ऐसा ही रहने की संभावना लग रही है. ऐसे में सभी लोग एहतियात बरतते हुए अपने घरों में रहे.

5. Cyclone Nivar से बचाव के लिए तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री आरबी उधयाकुमार ने बड़े व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं. उनका कहना है कि एहतियातन राज्य के लगभग 1.45 लाख लोगों को 1,516 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः

हैदराबाद के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने लगाया जोर, ओवैसी और केसीआर पर स्मृ‍ति ईरानी ने किया बड़ा हमला

बिहार: राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सुपौल सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जा रही सुविधा का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget