एक्सप्लोरर

Cyclone Michaung: बारिश के चलते बंद हुआ चेन्नई एयरपोर्ट, अब तक 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द

Cyclone Michaung Updates: चेन्नई में चक्रवाती तूफान मिचौंग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसकी वजह से चेन्नई एयरपोर्ट बंद करना पड़ा है.

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने दक्षिण भारत के राज्यों में जबरदस्त तरीके से प्रभाव डालना शुरू कर दिया है. इस चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर चेन्नई में देखने को मिला है. एनडीटीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को कनेक्ट करने वाली एक हजार से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है. इसकी वजह ये है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से हुई जबरदस्त बारिश के चलते शहर के एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद करना पड़ा है. 

इंडिगो ने अब तक 550 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, जबकि विस्तारा एयरलाइंस कल से अब तक 10 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है. भले ही चेन्नई में बारिश रुक गई है, मगर बारिश की वजह से जमा हुआ पानी अभी भी बाहर नहीं निकल पा रहा है. इसकी वजह से शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. चक्रवाती तूफान मिचौंग भी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश की ओर जा रहा है. इसकी वजह से आंध्र प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई है.  

बारिश की वजह से जलमग्न हुआ शहर

खराब मौसम की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट ने कल प्रस्थान और आगमन के लिए अपना रनवे बंद कर दिया था. इंडिगो ने दोपहर के आसपास चेन्नई से अपनी उड़ानें फिर से शुरू कीं. चक्रवात मिचौंग की वजह से रविवार रात से चेन्नई में भारी मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर जलमग्न हो गया. ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गईं. चक्रवात के जल्द ही आंध्र प्रदेश में दस्तक देने की आशंका है. विशाखापत्तनम हवाईअड्डा फिलहाल बंद है.

रद्द ट्रेनों की लिस्ट देखें

  • ट्रेन नंबर 03358 कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस (06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12246 एसएमवीबी-हावड़ा एक्सप्रेस (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12509 एसएमवीबी-गुवाहाटी एक्सप्रेस (05.12.2023 और 06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12660 शालीमार-नागरकोइल एक्सप्रेस (06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12835 एसएमवीबी एक्सप्रेस-हतिया (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12840 चेन्नई-हावड़ा एक्सप्रेस (05.12.2023 और 06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12842 चेन्नई-शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस (05.12.2023 और 06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12864 एसएमवीबी-हावड़ा एक्सप्रेस (05.12.2023 और 06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 12868 पुडुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस (06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 13352 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस (06.12.2023 और 07.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 15227 एसएमवीबी-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (07.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 15630 सिलघट टाउन-तांबरम एक्सप्रेस (08.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 17488 विशाखापत्तनम-कडपा तिरुमाला एक्सप्रेस (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 17487 कडप्पा-विशाखापत्तनम तिरुमाला एक्सप्रेस (05.12.2023 और 06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 18638 एसएमवीबी-हटिया एक्सप्रेस (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस (06.12.2023 और 07.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22604 विल्लुपुरम-खड़गपुर एक्सप्रेस (05.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22603 खड़गपुर-विल्लुपुरम एक्सप्रेस (07.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22644 पटना-एर्नाकुलम (07.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22838 एर्नाकुलम-हटियाल एक्सप्रेस (06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22842 ताम्ब्रम-संतरागाछी एक्सप्रेस (06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22864 एसएमवीबी-हावड़ा एक्सप्रेस (06.12.2023)
  • ट्रेन नंबर 22870 चेन्नई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (05.12.2023)

यह भी पढ़ें: Cyclone Michuang Live: कभी भी बापटला तट को पार कर सकता है मिचौंग, कल चेन्नई में बंद रहेंगे स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget