एक्सप्लोरर

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दिल्ली के अलावा पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है.

नई दिल्ली: अरब सागर के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों और लक्षद्वीप के आसपास सोमवार को हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है. और उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सर्वाधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिल्ली के पालम इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

कोंकण और गोवा में तेज बारिश की आशंका मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार अरब सागर के मध्य पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में नौ जून को दोपहर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान की आशंका उत्पन्न हुई. विभाग ने इसके मद्देनजर दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है.

इसके साथ ही इन इलाकों में चक्रवाती तूफान की आशंका व्यक्त करते हुये विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी महाराष्ट्र में 11 जून को 65 से 85 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवायें चलने की आशंका जतायी है. इसके अलावा 12 और 13 जून को अरब सागर के मध्य पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में 90 से 115 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं का असर दक्षिणी गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की गति से तूफानी हवाओं के रूप में देखने को मिल सकता है. विभाग ने तटीय इलाकों में मछुआरों को अगले तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने का परामर्श दिया है.

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की आशंका विभाग ने अगले 24 घंटों में तूफान की स्थिति गहराने के दो दिन बाद इसके उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में भी पहुंचने की आशंका जतायी है. इसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्व निर्धारित समय से 48 घंटे पहले पहुंचने की संभावना के बीच असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है.

इस बीच विभाग ने उत्तर के मैदानी इलाकों में झुलसाती गर्मी का प्रकोप, अगले तीन दिन तक जारी रहने की आशंका व्यक्त की है. विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ इलाकों में 13 जून तक गर्म हवाओं के साथ लू और भीषण गर्मी बरकरार रहेगी.

सोमवार को देश में सबसे गर्म स्थान राजस्थान का चुरु रहा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान, सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक, 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक, 30.2 डिग्री सेल्सियस था. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले 20 साल में यह अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा. इससे पहले 26 मई 1998 को दिल्ली में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था. सोमवार को देश में सबसे गर्म स्थान राजस्थान का चुरु रहा. यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विभाग ने अगले तीन दिन में दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने लेकिन अगले 24 घंटे तक ग्रीष्म लू का कहर बरकरार रहने की आशंका व्यक्त की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बुधवार से रविवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बरकरार रहेगा.

दिल्ली के अलावा पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. वहीं, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी गर्मी का प्रकोप रहेगा.

बीजेपी ने 13 जून को बुलाई अहम बैठक, नए पार्टी अध्यक्ष पर हो सकती है चर्चा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget