एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy Update: महातूफान बिपरजॉय को लेकर क्या है गुजरात की तैयारी, इन 5 प्वॉइंट्स में जानें

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है. एनडीआरएफ टीम से लेकर एयरपोर्ट तक बिपरजॉय को लेकर इन 5 प्वॉइंट्स में गुजरात सरकार की सभी तैयारियां शामिल हैं.

Cyclone Biporjoy Update: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, राज्य में गुरुवार (15 जून) दोपहर तक इसका लैंडफॉल होने का अनुमान है. सबसे पहले तूफान जखाऊ पोर्ट से टकराएगा, फिर कच्छ की ओर बढ़ेगा. तूफान की दस्तक से पहले इससे बचाव के पूरे उपाय किए जा रहे हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को गांधीनगर के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचकर समीक्षा बैठक की और चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. गुजरात में अब तक बिपरजॉय को लेकर ये 5 बड़े कदम उठाए गए हैं. 

  • पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, राज्य प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरित कर दिया है और बचाव और राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है. गुजरात सरकार के आधिकारिक बयानमें कहा गया है कि कच्छ में लगभग 34,300 लोगों को, जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर जिले में 3,469 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.
  • गुजरात सरकार के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर तटीय जिलों पर एनडीआरएफ की 15 टीमें, एसडीआरएफ की 12, स्टेट रोड और बिल्डिंग डिपार्टमेंट की 115 टीमें तो वहीं स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट की 397 टीमें तैनात की गई हैं.  इसके साथ ही एनडीआरएफ की कुल 33 टीमें लैंडफॉल को लेकर राहत और बचाव कार्यों के लिए लगी हुई हैं.
  • इसके अलावा भुज वायु सेना स्टेशन की 'गरुड़' टीम इमरजेंसी सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है. चक्रवात के दौरान और बाद में बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सेना के जवानों की पूरी तैयारी है. 
  • वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते 76 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. इसके साथ ही अधिकारियों ने ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बेड्स को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया है.
  • साइक्लोन बिपरजॉय से निपटने के लिए राजकोट एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी कर ली गई है. राजकोट एयरपोर्ट डाइरेक्टर के मुताबिक एयरपोर्ट ने तीन दिन यानी 14,15 और 16 जून के लिए नोटिम इश्यू किया है जिसके मुताबिक दोपहर 1:30 से शाम 4 बजे तक सभी फ़्लाइट्स की मूवमेंट बाधित है.

यह भी पढ़ें:-

बिपरजॉय आज बरपाएगा कहर! गुजरात में 6 घंटे बाद लैंडफॉल, 8 जिलों में रेड अलर्ट, सेना और NDRF तैयार | बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget