एक्सप्लोरर

बिपरजॉय आज बरपाएगा कहर! गुजरात में 6 घंटे बाद लैंडफॉल, 8 जिलों में रेड अलर्ट, सेना और NDRF तैयार | बड़ी बातें

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय तूफान सबसे पहले गुजरात के जखाऊ पोर्ट से टकराएगा. इसके चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी. पाकिस्तान में भी इसका असर होगा.

Gujarat Cyclone Biparjoy: चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है. आज दोपहर बाद से लैंडफॉल शुरू होने का अनुमान है. सबसे पहले तूफान जखाऊ पोर्ट से टकराएगा, फिर कच्छ की ओर बढ़ेगा. इस दौरान समुद्र से ऊंची लहरें उठेंगी और 120 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तूफान की दस्तक से पहले इससे बचाव के पूरे उपाय किए जा रहे हैं. सौराष्ट्र, कच्छ समेत गुजरात के 8 जिलों में बाढ़, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. निचले तटीय इलाकों से 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है. आइए देखते हैं तूफान को लेकर बड़े अपडेट पर एक नजर डालते हैं.

बिपरजॉय को लेकर बड़े अपडेट

महातूफान बिपरजॉय के आज दोपहर एक बजे के बाद से लैंडफॉल शुरू होने की संभावना है. दस्तक के बाद 120 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है.

आईएमडी के मुताबिक, तूफान 2.30 के करीब गुजरात के जखाऊ पोर्ट से टकराएगा. सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा. 

पाकिस्तान में भी तूफान का असर रहेगा. गुजरात से सटे पाकिस्तान के केटी बंदर और कराची से आज टकराने वाला है.

महातूफान को लेकर सौराष्ट्र और कच्छ समेत गुजरात के आठ जिलों में आज गुरुवार (15 जून) बाढ़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 74 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया. सेना, नौसेना, एयरफोर्स के अलावा NDRF की 33 टीमें लगाई गई हैं

तूफान पर प्रधानमंत्री मोदी पल-पल नजर बनाए हुए हैं. चक्रवात की वजह से गुजरात आने-जाने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है. राजकोट एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकी गई. 

महातूफान का गुजरात में कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. सभी बड़े बंदरगाह बंद हैं, समुद्र से तेल का व्यापार भी ठप है, जिससे अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के हिट होते ही 125 से 135 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने लगेंगी. कच्छ, सौराट्र और द्वारका समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है.

आईएमडी के अनुसार, तूफान की दस्तक के साथ समुद्र में तीन से छह मीटर तक की ऊंची लहरें उठ सकती हैं. निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है. 

जखाऊ बंदरगाह के आसपास रह रहे लोगों को हटाया गया. गुनाओ गांव के 50 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया है. जखाऊ में ज्यादा नुकसान की आशंका है.

गुजरात के तटवर्ती इलाकों में स्कूल कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद हैं. 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित है.

बिपरजॉय को देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है. संकट टलने तक श्रद्धालुओं से द्वारका न आने की अपील की गई. 

द्वारकाधीश के शिखर पर दो झंडे लहरा रहे हैं. दूसरे ध्वज को स्तंभ के नीचे लगाया गया है. चक्रवात की वजह से अनहोनी टालने से जोड़कर देखा जा रहा है.

दक्षिण राजस्थान में भी महातूफान से तबाही की आशंका है. सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की.

यह भी पढ़ें

Cyclone Biparjoy: तूफान बिपरजॉय को लेकर तीनों सेनाएं पूरी तरह से तैयार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget