एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय को लेकर रेलवे अलर्ट, 67 ट्रेनें कैंसिल, RPF की कई बटालियन तैनात

Cyclone Biparjoy Update: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए गुजरात में दक्षिण और उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है. रेलवे ने भी अब इसे लेकर कमर कस ली है.

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय विकराल रूप लेता जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह 15 जून को 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात और पाकिस्तान कराची को हिट करेगा. अब इस चक्रवाती तूफान से होने वाले खतरे से निपटने के लिए रेल मंत्रालय ने एक वार रूम बनाया है, जिसमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ अनिल कुमार लाहोटी और अन्य बोर्ड के सदस्य हालातों पर सीधी नजर बनाए हुए हैं.

साइक्लोन बिपरजॉय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों को प्रभावित करेगा. इसके अंदर वेस्टर्न रेलवे के भावनगर, राजकोट और अहमदाबाद डीवीजन आते हैं. अगर साइक्लोन के लिहाज से सबसे संवेदनशील इलाकों की बात की जाए तो वेरावल-जूनागढ़ सेक्शन, पोरबंदर- कनालुस सेक्शन, राजकोट-ओखा सेक्शन, वीरमगाम-गांधीधाम-भुज सेक्शन सबसे अधिक संवेदनशील हैं. 

कई जगहों पर बनाए गए कंट्रोल रूम

इसके अलावा भावनगर, राजकोट और अहमदाबाद के वेस्टर्न रेलवे मुख्यालयों और डिवीजनल दफ्तरों में रेलवे ने डिजास्टर मैनेजमेंट रूम ऑपरेशनल कर दिए हैं. इसमें हर वक्त सभी विभागों के अधिकारी मौजूद हैं. गांधीधाम में भी एक कंट्रोल ऑफिस बनाया गया है. इन सभी कंट्रोल रूम्स के बीच संवाद के लिए हॉट लाइन की व्यवस्था की गई है. रेलवे के डिवीजनल अधिकारी राज्य सरकार और मौसम विभाग से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. 

विंड स्पीड को किया जा रहा मॉनिटर

इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं. पेड़ काटने के इक्विपमेंट, डीजी सेट्स, डीजल पंप, कई तरह की जेसीबी मशीनें और इनके लिए ईंधन आदि की व्यवस्था कर ली गई है. रिलीफ ट्रेनों को भी तैयार कर लिया गया है. वहीं, भावनगर डिवीजन की 5 जगहों पर विंड स्पीड को मॉनिटर किया जा रहा है. राजकोट के 8 स्थानों पर और अहमदाबाद के 3 स्थानों पर प्रति घंटे विंड स्पीड को मॉनिटर किया जा रहा है. 

95 ट्रेनों को किया कैंसिल 

इसी के साथ ही 13 जून से 15 जून के बीच 95 ट्रेनों को कैंसिल किए जाने की संभावना है जबकि 67 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. साइक्लोन के प्रभाव के दौरान स्टेशनों पर खाने-पीने के स्टाल पर्याप्त स्टॉक के साथ खुले रहेंगे ताकि फंसे हुए यात्रियों को परेशानी न हो. यात्रियों को सड़क मार्ग से ले जाने के लिए राज्य सरकार की बसों और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है. 

ये भी पढ़ें: 

Kashmir Hotel Fire: कश्मीर के होटल में लगी आग, देहरादून के बुजुर्ग पर्यटक की मौत, 4 कर्मचारी भी आए चपेट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget