एक्सप्लोरर

‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत IAF के विमान ने म्यांमार के लिए भरी थी उड़ान, हवा में ही हो गया साइबर अटैक

Operation Brahma in Myanmar: म्यांमार में 28 मार्च को आए भयानक भूकंप के कारण मची तबाही के बाद भारत ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के नाम से राहत मिशन शुरू किया था.

IAF Plane suffer a Cyber Attack: ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भूकंप प्रभावित पड़ोशी देश म्यांमार में राहत सामग्री पहुंचाने वाला भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान साइबर अटैक का शिकार हो गया. वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर और सी-130जे सुपर-हरक्यिलस विमान पर यह साइबर हमला तब हुआ जब वह ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत एनडीआरएफ और भारतीय सेना की मेडिकल टीम के साथ अन्य राहत सामग्रियों को पहुंचाने के लिए म्यांमार जा रहा था. हालांकि, वायुसेना के जांबाज पायलटों की सुझबुझ से इसका कोई घातक प्रभाव नहीं पड़ा और विमान सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गया.

वायुसेना के विमान के जीपीएस सिग्नल से छेडछाड़ कर उसे हवा में भटकाने की कोशिश की गई थी. इसे वायुसेना की भाषा में स्पूफिंग कहा जाता है. हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि म्यांमार के हवाई क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के विमान में ये स्पूफिंग किसने की. लेकिन इस हमले का पता चलते ही विमान के पायलट ने समझदारी दिखाते हुए पारंपरिक नेविगेशन सिस्टम के जरिए विमान को म्यांमार में नैपिडा और मंडाले में सही एयरबेस पर लैंड किया.

सूत्रों ने बताया कि विमान में स्पूफिंग का पता चलते ही भारतीय वायुसेना के पायलट चौंकने हो गए. उन्होंने विमान को सही दिशा में लेकर जाने के लिए तुरंत प्लेन में लगे बैकअप सिस्टम का इस्तेमाल किया. वायुसेना के विमान में इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS) लगा था. यह सिस्टम बेहद सटीक है. यह एक ऐसा सिस्टम है जो विमान गति और दिशा को मापने के लिए जाइरोस्कोप का इस्तेमाल करता है.

क्या है जीपीएस स्पूफिंग?

‘GPS स्पूफिंग’ उस प्रक्रिया को कहते हैं कि जिससे आमतौर पर विमान के पायलट को गलत को-ऑर्डिनेट्स देकर उसे हवा में भटकाने की कोशिश की जाती है. इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में चीन को महारत हासिल है. ऐसे में शक चीन की तरफ ही जा रहा है. साथ ही म्यांमार में चीन समर्थित विद्रोही संगठन भी बेहद सक्रिय हैं और कई प्रांतों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है, जहां जुंटा (मिलिट्री शासन) का कोई जोर नहीं चलता है. लेकिन विद्रोही संगठनों के पास ऐसी कोई आधुनिक जैमिंग प्रणाली होने पर थोड़ा संशय है.

एबीपी न्यूज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, इस तरह की स्पूफिंग को जंग के दौरान बैटलफील्ड (एयरस्पेस) या फिर किसी ऑपरेशन्ल एरिया में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में जो भी विमान उस एयर-स्पेस से गुजरता है तो उसकी जीपीएस हैक हो जाती है, और पायलट दिशा-विहीन हो जाता है.

म्यांमार में आए भयानक भूकंप के बाद भारत ने शुरू किया था ऑपरेशन

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने के अंत में 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 और 6.4 की तीव्रता वाला दो जोरदार और भयानक भूकंप आया था. अब तक इसके कारण 3,649 लोगों की मौत हुई और 5,000 से ज्यादा घायल हैं. म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने एक पड़ोसी के तौर म्यांमार को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा के नाम के राहत मिशन शुरू किया था. इस मिशन के तहत भारत ने म्यांमार में अब तक हजारों टन राहत सामग्री भेजी.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget