समंदर में चल रहा नशे का भयंकर खेल! 1800 करोड़ का माल देख फटी रह गईं कोस्टगार्ड की आंखें
Operation Samudra Manthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऑपरेशन समुद्र मंथन की शुरुआत की गई.

Gujarat ATS-Indian Coast Guard Operation : भारत की युवा पीढ़ी और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए देश के दुश्मनों कई तरह की साजिशें लगातार रची जाती है. इन साजिशों में कई तरह की गतिविधियों के साथ नशील पदार्थ या ड्रग्स की तस्करी भी शामिल है. देश के खिलाफ हो रही इन गतिविधियों पर भारतीय एंजेसियां लगातार चौकस रहकर कार्रवाई कर रही है.
भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर समुद्र में एक इंटेलिजेंस-आधारित एंटी नारकोटिक्स ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. इस ज्वाइंट ऑपरेशन में करीब 1,800 करोड़ रुपये कीमत के 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया गया है. इस ऑपरेशन में बरामद नशीले पदार्थ के मेथामफेटामाइन होने का संदेह है.
ICG के जहाज ने समुद्र में एक संदिग्ध नाव से बरामद की बड़ी खेप
समुद्र के बीच में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस की ओर से किया गया यह ज्वाइंट ऑपरेशन अंतर-एजेंसी समन्वय का एक आदर्श उदाहरण था. इस ऑपरेशन में गुजरात एटीएस से पुष्टि किए गए इनपुट के आधार पर, भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने समुद्र में एक संदिग्ध नाव को रोका और उसमें से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप जब्त की.
ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए चलाया गया ऑपरेशन सागर मंथन
समुद्री रास्ते से ड्रग्स या अन्य नेशील पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पिछले साल 2024 में ऑपरेशन सागर मंथन की शुरुआत की गई थी. इसमें NCB ऑपरेशन ब्रांच के अधिकारी, भारतीय नौसेना की खुफिया विभाग के अधिकारी के साथ भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को शामिल किया गया था. इस ऑपरेशन सागर मंथन के तहत पिछले साल कुल 3,400 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया था. इसके अलावा 11 ईरानी नागरिक और 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री की नीति के तहत चलाया जा रहा ऑपरेशन
ऑपरेशन समुद्र मंथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शुरू किया गया था. इसके तहत विभिन्न एजेंसियां ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम देकर समुद्री रास्ते में होने वाली ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























