एक्सप्लोरर

बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने CWG में जीता गोल्ड, सीएम नीतीश और राज्यपाल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नीतीश ने कहा कि श्रेयसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है.

पटना: बिहार की श्रेयसी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की महिला वर्ग डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मैडल हासिल किया है. अब उनकी उपलब्धि पर बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रेयसी सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी.

राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मलिक ने कहा है कि बिहार की बेटी श्रेयसी ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला वर्ग की निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया में अपने राज्य और भारत का नाम रोशन किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्रेयसी को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नीतीश ने कहा कि श्रेयसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि श्रेयसी प्रगति की ऊंचाइयां छूएं और प्रदेश और देश का नाम इसी तरह रोशन करती रहें.

ये मेरे करियर के लिए मील का पत्थर: श्रेयसी सिंह

श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद इसे अपने करियर के लिये ‘ मील का पत्थर ’ करार दिया. यह गोल्ड उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि अगले निशानेबाजी की स्पर्धा राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगी. लेकिन 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में जब वह खेलने गयी थी , उससे पहले उनके पिता का निधन हो गया था तो वह पूरी तरह से टूटी हुई थीं. उन्होंने देश को 12वां स्वर्ण पदक दिलाने के बाद कहा, ‘‘यह पदक मेरे लिये मील के पत्थर होगा.’’

श्रेयसी के पिता और एनआरएआई के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का 2010 में निधन हो गया था जिसके बाद उनके खेल पर काफी असर पड़ा. उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का सबसे बड़ा पदक है, सबसे ऊपर. यह काफी विशेष भी है क्योंकि निशानेबाजी 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगी.’’

लॉजिस्टिकल मुद्दों की वजह से 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल की स्पर्धाओं से निशानेबाजी को हटा दिया गया है क्योंकि आयोजकों ने इसके लिये स्थल तैयार करने में अक्षमता जाहिर की. श्रेयसी ने कहा, ''यह पदक लंबे समय तक प्रेरित करता रहेगा.'' श्रेयसी ने शूट ऑफ के बाद पदक जीता. उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से नर्वस थी लेकिन साथ ही आत्मविश्वास से भी भरी थी. सच कहूं तो मैं चुनौती के लिए तैयारी थी, मैं किसी भी हालत में पीछे हटने को तैयार नहीं थी. अगर आप पूछोगे कि अभी मैं कैसा महसूस कर रही हूं तो यह सिर्फ खुशी ही है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget