एक्सप्लोरर

CWC की हुई बैठक, केरल में बारिश से तबाही और अमित शाह ने सावरकर को लेकर कही ये बात

केरल में भारी बारिश कहर ढा रही है. मध्य केरल के  तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोट्टायम में नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश से अब तक कोट्टायम जिले में ही 6 लोगों की मौत हो गई है और 4 लापता हैं.

1. राहुल गांधी एकबार फिर कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं. संगठन चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल से पार्टी अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिस पर उन्होंने कहा कि वो इस पर विचार करेंगे. बैठक में कांग्रेस संगठन के चुनाव यानी अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मुहर लगी. सितम्बर 2022 तक कांग्रेस को अगला अध्यक्ष मिल जाएगा. कांग्रेस ने एलान किया कि मंहगाई के मुद्दे पर 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक देश भर में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. https://bit.ly/3BQ4DmW


2. केरल में भारी बारिश कहर ढा रही है. मध्य केरल के  तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोट्टायम में नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश से अब तक कोट्टायम जिले में ही 6 लोगों की मौत हो गई है और 4 लापता हैं. बारिश से तबाही के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर केरल के लोगों से सुरक्षित रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है. https://bit.ly/3mZVKB5


3. गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और इसके स्वतंत्रता संग्राम के लिए वी डी सावरकर की प्रतिबद्धता पर संदेह करने वालों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की देशभक्ति और वीरता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. ऐसे लोगों को कुछ शर्म करनी चाहिए. अमित शाह ने कहा,''मेरा मानना है कि वीर सावरकर जैसी देशभक्ति की भावना किसी और में नहीं थी. अपना रुख बदले बिना, समाज के विरोध का सामना करते हुए कठिन परिस्थितियों में खुलकर अपने विचार रखे. मुझे लगता है कि बहुत कम लोगों में वह साहस है जो उनके पास था.'' https://bit.ly/30xsA4S


4. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक लगातार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर निशाना साध रहे हैं. आज उन्होंने एनसीबी से सवाल किया कि ये फ्लेचर पटेल कौन है और उसका एनसीबी से क्या संबंध है? उन्होंने कहा कि मैं एनसीबी के गलत काम को फिर से सबके सामने रखने वाला हूं. नवाब मलिक के बयानों पर एनसीबी को ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सत्यमेव जयते." इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाने वाले नवाब मलिक को शुभकामनाएं भी दीं. https://bit.ly/3DJN6xm


5. सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह नामक युवक की हत्या के मामले में आज दूसरी गिरफ्तारी हुई. नारायण सिंह नाम के शख्स को पुलिस ने अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के पास अमरकोट गांव राख देवीदास पुरा से गिरफ्तार किया. इससे पहले आज सोनीपत की एक अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सरबजीत सिंह को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. https://bit.ly/3BN45yo


अन्य सभी छोटी बड़ी ख़बरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget