एक्सप्लोरर

संजय कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गलत चुनावी डेटा शेयर करने के मामले में पुलिस केस पर लगी रोक 

CSDS Sanjay Kumar: संजय कुमार ने महाराष्ट्र के वोटर लिस्ट से जुड़ा गलत आंकड़ा X पर पोस्ट किया था. हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर माफी मांग ली थी. इस मामले में उनके खिलाफ 2 केस दर्ज किए गए.

लोकनीति-CSDS के डायरेक्टर संजय कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. वोटर लिस्ट से जुड़ा गलत आंकड़ा ट्वीट करने के मामले में दर्ज मुकदमों में कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. जिन 2 एफआईआर में संजय कुमार को राहत मिली है, उन्हें महाराष्ट्र के नासिक और नागपुर में दर्ज किया गया था. चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी किया है.

चुनाव विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ गलत सूचना फैलाने और चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोप में नागपुर के रामटेक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में उनके खिलाफ बीएनएस की धाराएं 175, 353(1)(बी), 212 और 340(1)(2) लगाई गई हैं. इसके अलावा, नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में भी उनके खिलाफ वोटों में धांधली का झूठा आरोप लगाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है.

जिस पोस्ट को डिलीट किया, उसमें क्या लिखा था?

संजय कुमार ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए मतदाताओं की संख्या में भारी बदलाव का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि रामटेक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में 38.45% की कमी आई. उसी तरह देवलाली क्षेत्र में 36.82% मतदाताओं की कमी की भी बात उन्होंने कही थी. हालांकि, बाद में संजय कुमार ने इस बारे में किए गए अपने ट्वीट्स को हटा लिया था. उन्होंने माफी मांगते हुए स्पष्ट किया था कि यह डेटा उनकी टीम द्वारा गलत पढ़ा गया था. उनका जानबूझकर गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था.  

गलती पर माफी मांग चुके हैं संजय कुमार

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में संजय ने कहा है कि वह 30 साल से चुनाव विश्लेषण से जुड़े हैं. उन्होंने अब तक बेदाग रूप से काम किया है. इस बार उनकी टीम से गलती हुई. इसके चलते उन पर मतदाताओं के आंकड़ों को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगा. वह पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर चुके हैं और सार्वजनिक माफी मांग चुके हैं. ऐसे में केस दर्ज करना सही नहीं है.

यह भी पढ़ें- 'अपने यूट्यूब चैनल्स पर मांगें माफी', दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर सुप्रीम कोर्ट का समय रैना और 4 कॉमेडियन को सख्त निर्देश

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget