एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने वाले जवान के खिलाफ एक्शन लेगा CRPF

पाकिस्तानी नागरिक मिनल खान को बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अंतिम समय में निर्वासन से राहत दे दी.

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले सीआरपीएफ के जिस जवान मुनीर अहमद खान ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की है, उसके खिलाफ सीआरपीएफ कार्रवाई करेगा. इसी साल मार्च के महीने में सीआरपीएफ जवान ने मिनल खान से निकाह कर लिया था.

जानकारी के मुताबिक, मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से निकाह करने की महकमे से परमीशन लेने के लिए अर्जी दी थी. इससे पहले की सीआरपीएफ मुख्यालय कोई फैसला लेता, मुनीर ने निकाह कर लिया और मिनल भारत आ गईं.

गृह मंत्रालय के नए आदेश के बाद पाकिस्तानी महिला को वापस अपने देश (पाकिस्तान) भेजने का आदेश दिया गया था, लेकिन मिनल खान को बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अंतिम समय में निर्वासन से राहत दे दी.

देश छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मिनल खान पाकिस्तान वापसी के लिए बस में बैठ गई थीं, लेकिन उनके वकील ने अंतिम वक्त में उन्हें कोर्ट से राहत दिला दी. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की आंतकियों ने हत्या कर दी, जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए भारत आए पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया और उनको 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का निर्देश दिया. उधर, पाकिस्तान गए अपने नागरिकों को भी वापस आने के लिए कहा गया. इसी के चलते मिनल खान को भी पाकिस्तान जाना पड़ रहा था, लेकिन फिलहाल के लिए कुछ दिन की उन्हें मोहलत मिल गई है.

मार्च, 2025 में मिनल खान भारत आई थीं, लेकिन पहलगाम हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए. मिनल खान का शॉर्ट टर्म वीजा 22 मार्च को खत्म हो गया था और देश छोड़ने की समय सीमा 29 अप्रैल को भी वह पार कर गई थीं. हालांकि, उनके रुकने की अवधि का विस्तार बढ़ाने का आवेदन गृह मंत्रालय में लंबित था. गुरुवार को जब वह अटारी वाघा बॉर्डर पहुंचने वाली थीं, तभी उनके वकील अंकुश शर्मा ने उन्हें गुड न्यूज दी कि उन्होंने कोर्ट से उन्हें स्टे दिला दिया है. इसके बाद मिनल को पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया रोक दी गई.

अंकुश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से जारी आदेश में दो तरह के लोगों को छूट दी गई थी, एक तो वो जिनके पास राजनयिक वीजा हैं और दूसरे वो जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा हैं. मिनल के लॉन्ग टर्म वीजा के लिए सकारात्मक सिफारिश है. 

यह भी पढ़ें:-
पता तो लगे कितने मुसलमान? फारूक अब्दुल्ला का सवाल, ये रहा जम्मू-कश्मीर की हिंदू-मुस्लिम आबादी का अब तक का पूरा डेटा

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

वीडियोज

PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News
BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
"कयामत है कयामत" इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
Embed widget